×

Rail Minister in Rae Bareli: रायबरेली में बनेंगे बन्दे भारत कोच, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव की घोषणा

Rail Minister in Rae Bareli: केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव आज रायबरेली की मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री का निरीक्षण किया और 24 वातानुकूलित कोचों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Narendra Singh
Published on: 5 Nov 2022 2:58 PM GMT
Rail Minister in Rae Bareli
X

Rail Minister in Rae Bareli (Social Media)

Rail Minister in Rae Bareli: केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव आज रायबरेली की मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री का निरीक्षण किया और 24 वातानुकूलित कोचों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही वंदे भारत के कोच भी इसी फैक्ट्री में बनाए जाएंगे। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रायबरेली की इस फैक्ट्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा निर्देश में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वंदे भारत कोचों का निर्माण भी यहीं से शुरू किया जाएगा।



इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही 150 करोड़ रुपए इस फैक्ट्री को दे दिए हैं। इस अवसर पर उन्होंने नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में नरेन्द्र मोदी ने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया और सब को सम्मान दिया है। नरेंद्र मोदी के दिशा निर्देश में देश सफलता के मुकाम पर पहुंच रहा है।



हाल ही में प्लेटफॉर्म टिकट पर बढ़ी हुई दरों को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि दिवाली और अन्य त्यौहार को देखते हुए स्टेशन अधीक्षक को जो पावर दी गई थी वह पावर अब उनसे ले ली गई है। उन्हें अधिकतम दर 50 रुपए तक बढ़ाने का पावर दिया गया था जो अब उनसे ले लिया गया है। अब प्लेटफॉर्म टिकट का दाम कम कर दिया गया है।



रेल कोच फैक्ट्री में 40 फीसदी पद खाली होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि रिक्रूटमेंट प्रोसेस चल रहा है। जल्द ही सभी पद भरे जाएंगे। रेल कोच फैक्ट्री में निरीक्षण के दौरान केंद्रीय रेल मंत्री ने एक कर्मचारी से पूछा क्या काम कर रहे हो और उसको सलाह दी कि जो भी काम करना मन लगाकर करना, क्वालिटी का काम करना और इस फैक्ट्री का नाम रोशन करना। उन्होंने तमाम कर्मचारियों को काम की क्वालिटी को मेंटेन करने की सलाह दी।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story