×

Priyanka Gandhi: 'बड़ी कंपनियों का करोड़ों रुपया माफ...' सहारनपुर के रोड शो में बरसीं प्रियंका गांधी

Saharanpur Lok Sabha Election: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आज प्रियंका गांधी रोड शो कर रही हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा ने बड़ी कंपनियों का करोड़ों रुपया माफ कर दिया लेकिन किसानों के साथ वफादारी नहीं की।

Seema Pal
Written By Seema Pal
Published on: 17 April 2024 8:30 AM GMT
Lok Sabha Election 2024
X

Priyanka Gandhi Road Show :  Pic - Social Media 

Saharanpur Lok Sabha Election: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आज प्रियंका गांधी रोड शो कर रही हैं। इसके बाद आगरा में भी प्रियंका का रोड शो होना है, जहां अखिलेश यादव उनके साथ मंच साझा करेंगे। सहारनपुर के रोड शो में सपा और कांग्रेस का झंडे लेकर कार्यकर्ता भारी संख्या में पहुंचे। दो किमी लंबे रोड शो में प्रियंका गांधी के साथ सहारनपुर प्रत्याशी इमरान मसूद भी भाग ले रहे हैं।

रोड शो में पहुंचे सपा-कांग्रेस कार्यकर्ता

सहारनपुर में प्रियंका गांधी का रोड शो सुबह 10 बजे से शुरू होना था लेकिन प्रियंका के देरी से पहुंचने के कारण रोड शो दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ। यह रोड शो गोल कोठी, रायवाला, जेबीएस इंटर कॉलेज, कम्बोह का पुल, रांघडो का पुल और कुतबशेर होते हुए गरुद्वारा रोड पर खत्म होगा। यह क्षेत्र मुस्लिम आबादी वाला है। यहां कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव प्रियंका गांधी को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। रोड शो में कांग्रेस के साथ सपा के भी नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं।

भाजपा ने की किसानों की अनदेखी - प्रियंका

रोड शो में प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर जमकर सियासी तीर चलाएं। प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा ने बड़ी कंपनियों का करोड़ों रुपया माफ कर दिया लेकिन किसानों के साथ वफादारी नहीं की। देश का किसान कर्ज तले दबा हुआ है। आज किसान आत्महत्या कर रहे हैं।

पहले चरण में होगा सहारनपुर में मतदान

सहारनपुर लोकसभा सीट पर मतदान पहले चरण में होना है। इसलिए यहां चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। प्रियंका गांधी आज यहां कांग्रेस की बड़ी रैली निकाल रही हैं। यह रोड शो मुस्लिम आबादी के बीच से गुजरेगा। प्रियंका गांधी सहारनपुर में पहली बार रोड शो कर रही हैं। प्रियंका को देखकर यहां कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है।

दरअसल, लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होना है। पहले चरण में उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर भी मतदान होगा। जिनमें सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, रामपुर और मुरादाबाद, नगीना और पीलीभीत लोकसभा सीट पर पहले चरण में मतदान होना है। बुधवार की शाम 5 बजे तक इन आठ निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव प्रचार थम जाएगा। इन निर्वाचन क्षेत्र में किसी भी राजनीतिक दलों द्वारा चुनाव का प्रचार करना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

Seema Pal

Seema Pal

Content Writer

Seema Pal is a Journalist and former Anchor. As Author, She is produced a good content. She has 4 years of experience in Media as news writer. Along with entertaining, She has a good grip in politics

Next Story