×

SP President Election: राज्य स्तरीय सम्मेलन में अखिलेश का एलान, 2024 में बीजेपी को मिलकर करेंगे सत्ता से बाहर

SP President Election: समाजवादी पार्टी के नौवें राज्य स्तरीय सम्मेलन में अखिलेश ने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी को कोई हरा सकता है तो वह समाजवादी पार्टी के लोग हैं।

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 28 Sep 2022 6:54 AM GMT (Updated on: 28 Sep 2022 9:51 AM GMT)
SP President Election Akhilesh announces at state level convention, will put BJP out of power together in 2024
X

राज्य स्तरीय सम्मेलन में अखिलेश का एलान, 2024 में बीजेपी को मिलकर करेंगे सत्ता से बाहर: Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack

Lucknow: समाजवादी पार्टी के नौवें राज्य स्तरीय सम्मेलन में प्रोफेसर रामगोपाल (Professor Ramgopal Yadav) ने नए प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के नाम का ऐलान किया। इसके बाद अखिलेश यादव (akhilesh yadav) ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जहां अपनी पार्टी की नीतियों और पूर्व सपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों को गिनाया। वहीं भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) पर जमकर हमले बोले। उन्होंने कहा 2019 और 2022 के चुनाव में गठबंधन और तालमेल करके हमने यह बता दिया है कि अगर भारतीय जनता पार्टी को कोई हरा सकता है तो वह समाजवादी पार्टी के लोग हैं। 2019 में हमें भले ही हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन 2022 में यह साबित हो गया है की सपा ही बीजेपी को टक्कर दे सकती है।

हमारी सीटें दोगुनी और वोट प्रतिशत अब तक सबसे ज्यादा बढ़ गया है। अब हम यह कह सकते हैं कि यह समाजवादी लोग मेहनत कर और पूर्व की सरकार के द्वारा किए गए कार्यों के जरिए 2024 में भारतीय जनता पार्टी को शिकस्त दे सकते हैं।

Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack

अखिलेश यादव ने कहा हमने 2019 के चुनाव में एक बड़ा फैसला लिया था। अगर किसी ने भारतीय जनता पार्टी का डटकर मुकाबला किया था तो वह समाजवादी पार्टी के लोग हैं और उन्हें हराने का काम किया था। सारे मतभेद को भुलाकर हमने गठबंधन किया और भाजपा को कड़ी टक्कर देने की कोशिश की थी। हालांकि चुनाव हम हार गए। आज जिस तरह के सत्ता में बैठे लोग हैं वह हर हथकंडे अपनाए हुए। एक भी वादा पूरा नहीं कर रहे हैं।

समाजवादी पार्टी सरकार के द्वारा किए गए कार्यों का फीता काट रही बीजेपी- अखिलेश यादव

वह आपस में लड़ा कर चुनाव जीत रहे हैं। यह सरकार आज भी समाजवादी पार्टी सरकार के द्वारा किए गए कार्यों का फीता काट रही है। उन्ही कामों को आगे बढ़ा रही है। अपना एक भी कार्य नहीं किया है। चाहे वह चिकित्सा हो, मरीजों के लिए चलाई गई एंबुलेंस हो या पुलिस सुधार की व्यवस्था हो सारे समाजवादी पार्टी की सरकार में किए गए कार्यों पर ही यह सरकार चल रही है। सरकार सब कुछ बेचने पर उतारू है। सब कुछ प्राइवेट करने पर तुली हुई है। यह सरकार चाहती है कि सब प्राइवेट हाथ में चला जाए। आज रोजगार से लेकर नौकरी का संकट है। जो संविधान में हमें अधिकार मिले हैं उन अधिकारियों के साथ छेड़छाड़ करके जानबूझ करके सरकार हमारे बहुजन समाज को पीछे करना चाहती है। प्रदेश, देश को किस दिशा में ले जा रहे हैं। यह सोचने वाली बात है।

Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack

बीजेपी का अगर मुकाबला कोई कर सकता है तो वह है समाजवादी पार्टी- अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा आज मैं कह सकता हूं 2019 और 2022 में जिस तरह से कार्यकर्ताओं ने हौसला बढ़ाया के लिए आप सबका तहे दिल से आभारी हूं। हमारी सीटें भले बढ़ी ना हो जितनी हम लोग चाहते थे लेकिन हम समाजवादी लोग यह जान गए हैं कि बीजेपी का अगर मुकाबला कोई कर सकता है, बीजेपी को कोई हरा सकता है तो यह समाजवादी पार्टी और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता है।

समाजवादी पार्टी को जब जब सरकार बनाने का मौका मिला है जब नेता जी मुख्यमंत्री बने पहली बार तब उन्होंने जनता के लिए कार्य किया। जनता की खुशहाली कैसे हो, हमारा किसान खुशहाल कैसे हो, किसान की पैदावार कैसे बढे, किसान की आय कैसे बढ़े, किसान को कैसे सुविधा दिया जाए इन तमाम मुद्दों पर कार्य करते थे। नेता जी की सरकार ने किसानों का सबसे पहले कर्जा माफ करके दिखाया था। सिंचाई से लेकर के खाद बीज दवाई का इंतजाम किया और जो चुंगी खत्म करने का काम किया।

गंगा सफाई के नाम पर लूट हो रही है- अखिलेश यादव

जब समाजवादी पार्टियों को पिछली बार मौका मिला हमें खुशी है इस बात की कि जो काम पिछली सरकार में समाजवादियों ने करके दिखाएं वह न केवल उत्तर प्रदेश के लिए बल्कि देश के तमाम प्रदेशों के लिए वह उदाहरण पेश हुआ। कोई कल्पना नहीं कर सकता था कि जो घोषणापत्र हम लोगों ने रखा था जनता के बीच में उसको पूरा का पूरा अमल करके और उससे ज्यादा काम करके दिखाया। हाईकोर्ट ने कहा है कि गंगा को सफाई करने के लिए सरकार धोखा दे रही है। यह पहली बार कोर्ट की टिप्पणी नहीं है कभी एनजीटी ने कभी सुप्रीम कोर्ट ने कभी हाई कोर्ट ने इस तरह की टिप्पणियां की है। गंगा सफाई के नाम पर लूट हो रही है। समाजवादी सरकार ने गोमती को साफ करके उदाहरण पेश किया था लेकिन इस सरकार ने उसे भी बर्बाद कर दिया।

सपा प्रमुख ने कहा की इस प्रदेश को कैसे सड़कों के नेटवर्क से जोड़ा जाए। हमारे जिला मुख्यालयों को कैसे चौड़ी सड़कों से जोड़ा जाए। क्योंकि यह बात मानी गई है और अमेरिका के बारे में उदाहरण दिया जाता है कि अमेरिका ने सड़के बनाई और सड़कों ने अमेरिका को बना दिया। हम लोग जब सड़कों को बनाने के लिए कहते थे तब यही बात कहते थे की जितनी रफ्तार बढ़ जाएगी इतना हमारा विकास और अर्थव्यवस्था बढ़ जाएगी। मुझे खुशी है इस बात की नेता जी ने हम लोगों को मौका दिया सरकार चलाने के लिए देश का सबसे बेहतर एक्सप्रेस वे किसी और कम समय में आगरा एक्सप्रेसवे बना कर खड़ा किया।

नरेश उत्तम की एक बार फिर से ताजपोशी हो गई

बता दें आज राज्यस्तरीय सम्मेलन में नए प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर नरेश उत्तम (Naresh Uttam as State President) की एक बार फिर से ताजपोशी हो गई है। इसके साथ ही अब अखिलेश यादव की मंजूरी के बाद नई कार्यकारिणी का गठन होगा। कल दूसरे दिन यानी 29 सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा के बाद नए पदाधिकारियों का ऐलान होगा। 2024 में पार्टी की नीतियों के तहत मैदान में उतरेगी इस पर मंथन होगा। इसके साथ ही तमाम अन्य विषयों और राजनीतिक आर्थिक प्रस्ताव पास किए जाएंगे।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story