×

UP News: संजय निषाद पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

Sant Kabir Nagar News: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद पर हमला करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Sidheshwar Nath Pandey
Published on: 25 April 2024 1:08 PM GMT (Updated on: 25 April 2024 1:18 PM GMT)
गिरफ्तार मुख्य आरोपी।
X

गिरफ्तार मुख्य आरोपी। (Pic: Social Media)

Sant Kabir Nagar News: शादी समारोह में शामिल हुए उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद पर हमला करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। संतकबीर नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। 21 अप्रैल को हुए हमले में मंत्री संजय निषाद घायल हो गए थे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद और अज्ञात लोगों पर विधिक कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी राधे श्याम यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मामले के मुख्य आरोपी को थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मगहर दुर्गा मंदिर तिराहे पर गिरफ्तार किया। संतकबीर नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया है। 21 अप्रैल को हुए मंत्री संजय निषाद पर हमले में उनके पिएसएओ विनोद कुमार यादव पुत्र श्रीराम यादव निवासी उड़री कटरा थाना अखंड नगर जनपद सुल्तानपुर ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए संत कबीर नगर पुलिस ने आज मुख्य आरोपी राधे श्याम यादव पुत्र रामनयन निवासी मोहम्मदपुर कठार थाना कोतवाली खलीलाबाद को गिरफ्तार किया। पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया। न्यायलय से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

सात लोगों पर दर्ज हुआ था मुकदमा

मंत्री संजय निषाद पर हुए हमले में सात नामजद और अन्य अज्ञात पर हत्या के प्रयाश का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार नामजद लोगों को 22 अप्रैल को ही न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया था। इसमें सुभाष यादव, गजेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, दुर्ग विजय यादव का नाम शामिल है। सभी आरोपी मोहम्मदपुर कठार के निवासी हैं। अभी भी तीन नामजद आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। साथ ही अन्य की भी तलाश जारी है। पुलिस सभी आरोपियों की तलाश कर रही है।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story