×

Agra Sex Racket: आगरा में विदेशी महिलाएं चला रहीं सेक्स रैकेट, पुलिस ने कर दिया ये...

Agra News Today: आगरा में अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया । छापेमारी के दौरान मौके से 15 लोग गिरफ्तार किये गए। पकड़े गए लोगों में 7 महिलाएं और 8 पुरुष शामिल हैं।

Rahul Singh
Published on: 26 Dec 2022 11:11 AM GMT
Sex racket exposed in Agra
X

Sex Racket Exposed in Agra (Photo - Social Media)

Agra News: आगरा में चल रहा था अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट (international sex racket)। पुलिस ने किया बड़ा खुलासा। छापेमारी के दौरान मौके से 15 लोग गिरफ्तार किये गए। पकड़े गए लोगों में 7 महिलाएं और 8 पुरुष शामिल हैं। गिरफ्तार महिलाओं में तीन थाईलैंड की रहने वाली हैं। ये तीनों टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थीं। आगरा ताजगंज थाना क्षेत्र का मामला है।

आगरा में चल रहे अंतराष्ट्रीय सेक्स रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया है। स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। पुलिस ने छापा मारा और मौके से 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों में 7 महिलाएं और 8 पुरुष शामिल हैं । इनमें तीन महिलाएं थाईलैंड की रहने वाली हैं। दो महिलाएं म्यामार की हैं। जबकि 2 महिलाएं नॉर्थईस्ट की रहने वाली बताई जा रही हैं।

टूरिस्ट वीजा पर आगरा आई थी थाईलैंड की तीन महिलाएं

बताया जा रहा है कि थाईलैंड की रहने वाली तीनों महिलाएं कुछ दिन पहले ही टूरिस्ट वीजा पर आगरा आई थी। आगरा आने के बाद महिलाओं ने स्पा सेंटर संचालक से संपर्क किया। उसके साथ देह व्यापार के काम में जुड़ गई। पुलिस टीम ने देर रात छापा मारा। छापेमारी से स्पा सेंटर में हड़कम्प मच गया। पुलिस ने मौके पर मिले लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सभी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि स्पा सेंटर संचालक अमित मिश्रा काफी समय से स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का कारोबार चला रहा था। पुलिस ने गिरोह का भंडाफोड़ किया है। रैकेट में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी सदर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी के खिलाफ विधिक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

आगरा में देह व्यापार की जड़ें बहुत गहरी

आगरा में इसके पहले भी विदेशी महिलाएं देह व्यापार के कारोबार में संलिप्त पाई गई हैं। आगरा में देह व्यापार की जड़ें बहुत गहरी हैं। पुलिस की कार्रवाई से सेक्स रैकेट चलाने वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस टीम रैकेट में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि देह व्यापार के कारोबार में शामिल किसी भी शख्स को छोड़ा नहीं जाएगा। सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story