×

पति ने की शारिरिक संबंध बनाने की जिद, तो पत्नी ने उठाया ऐसा कदम, उड़ जाएंगे होश

घटना थाना कांट क्षेत्र की है। यहां की रहने वाली पत्नी ने पति से परेशान होकर सेनेटाइजर भी लिया। पत्नी ने बेहद गंभीर आरोप अपने पति पर लगाए हैं।

Roshni Khan
Published on: 26 Feb 2021 3:03 AM GMT
पति ने की शारिरिक संबंध बनाने की जिद, तो पत्नी ने उठाया ऐसा कदम, उड़ जाएंगे होश
X
पति ने की शारिरिक संबंध बनाने की जिद, तो पत्नी ने उठाया ऐसा कदम, उड़ जाएंगे होश (PC: social media)

शाहजहांपुर: पति शारीरिक संबंध बनाने की जिद करता था, इन्कार करने पर पेट पर लाते और बेरहमी से पिटाई भी करता था। पति ने सबक सिखाने की धमकी दी थी। इसलिए पत्नी ने सेनेटाइजर पीकर जान देने की कोशिश की। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है। लेकिन घटना की जानकारी करने की बात कर रही है।

ये भी पढ़ें:श्रीनगर: गुलमर्ग में आज से शुरू हो रहे खेलो इंडिया-विंटर गेम्स 2021

घटना थाना कांट क्षेत्र की है

घटना थाना कांट क्षेत्र की है। यहां की रहने वाली पत्नी ने पति से परेशान होकर सेनेटाइजर भी लिया। पत्नी ने बेहद गंभीर आरोप अपने पति पर लगाए हैं। गंभीर हालत में पीड़ित पत्नी ने आरोप लगाया है कि, उसका पति रोज शारिरिक संबंध बनाने की जिद करता है। जिस दिन शारीरिक संबंध बनाने इंकार कर देते हैं, उस दिन पति मारपीट करता है। इतना ही नही अगर मायके वाले घर आ जाते हैं तो, गालीगलौज करके उनको पति भगा देता है। पति ने सबक सिखाने की धमकी दी। पति उसकी पिटाई करता, इसलिए डर के कारण सेनेटाइजर पी लिया।

मेरी जान चली जाती है तो, मेरी मौत का जिम्मेदार पति और ससुराल वाले होंगे

पीड़िता ने कहा कि, अगर मेरी जान चली जाती है तो, मेरी मौत का जिम्मेदार पति और ससुराल वाले होंगे। फिलहाल पुलिस ने पहले जानकारी होने से इंकार किया। लेकिन जब पत्रकारों ने सवाल पूछना शुरू किए तो, पुलिस जानकारी जुटाने की बात कर रही है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान: कोरोना रिकवरी रेट पहुंचा 98.75%, सरकार ने दिए सावधानी बरतने के निर्देश

एसपी सिटी संजय कुमार का कहना है कि, मीडिया द्वारा जानकारी हो रही है। अगर महिला ने आरोप लगा हैं, तो जानकारी जुटाई जाएगी। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- आसिफ अली

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story