×

मुंबई में शिवसेना ने उपचुनाव जीता

Mayank Sharma
Published on: 11 Jan 2020 1:03 PM GMT
मुंबई में शिवसेना ने उपचुनाव जीता
X

मुंबई। बृहन्मुंबई नगर निगम, उपनगर मानखुर्द वार्ड नंबर 141 का उपचुनाव शिवसेना ने जीत लिया है। राज्य चुनाव आयोग के अधिकारियों ने इस सन्दर्भ में सूचना साझा करते हुए बताया कि कल बृहन्मुंबई नगर निगम, उपनगर मानखुर्द वार्ड नंबर 141 के घोषित परिणामों में शिवसेना उम्मीदवार विठ्ठल लोकरे ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के दिनेश पांचाल को हरा दिया है।

शिवसेना के विठ्ठल लोकरे ने जीता उपचुनाव

शिवसेना के विठ्ठल लोकरे ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के दिनेश पांचाल को 1,385 मतों के अंतर से हराया है। शिवसेना के विठ्ठल लोकारे को इस चुनाव में 4,427 मत मिले, जबकि भाजपा उम्मीदवार बबलू पांचाल 3,042 मतों पर सीमित रह गए। मुंबई उपनगर मानखुर्द के इस वार्ड के लिए गुरुवार को मतदान हुआ था और शुक्रवार को वोटों की गिनती संपन्न हुई।

बृहन्मुंबई नगर निगम, उपनगर मानखुर्द का चुनाव

बृहन्मुंबई नगर निगम, उपनगर मानखुर्द वार्ड नंबर 141 की यह सीट दरअसल विठ्ठल लोकरे के इस्तीफे की वजह से ही खाली हुई थी। विठ्ठल लोकरे पहले कांग्रेस पार्टी के सिपहसलार थे लेकिन अगस्त 2019 में उन्होंने पार्टी एवं पद से इस्तीफ़ा देते हुए शिवसेना के साथ चले गए थे। शिवसेना ने उन्हें शिवसेना का दामन थामने के लिए पुरस्कार स्वरूप मानखुर्द की शिवाजी नगर विधानसभा सीट से विधान सभा का टिकट भी दिया था। लेकिन विधान सभा के चुनाव में विठ्ठल लोकरे को मुंह की खानी पड़ी थी और वे चुनाव हार गए थे। विठ्ठल लोकरे 1997 से लगातार कॉर्पोरेटर चुनाव लड़ते रहे हैं, 2017 में भी उन्होंने यह चुनाव जीता था लेकिन तब उनकी पार्टी कांग्रेस हुआ करती थी।

ज्ञात हो कि शिवसेना के विठ्ठल लोकरे ने अक्टूबर में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में भी अपनी किस्मत आजमाई थी, लेकिन तब वे हार गए थे। विठ्ठल लोकरे ने विधानसभा चुनाव मानखुर्द की शिवाजी नगर विधान सभा सीट से लड़ा था, लेकिन तब उनकी किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। विधानसभा चुनाव में उनके प्रतिद्वंदी समाजवादी विधयक अबू आज़मी थे। अबू आज़मी ने उन्हें 25000 वोटों से विधानसभा चुनाव हरा दिया था।

Mayank Sharma

Mayank Sharma

Next Story