×

Siddharthnagar: लाखों के जेवर और नगदी पर चोरों ने किया हाथ साफ, रामलला के दर्शन को गया था परिवार

Siddharthnagar: डुमरियागंज थाना क्षेत्र के भरवठिया मुस्तहकम गांव निवासी अशोक सोनी परिवार के साथ अयोध्या दर्शन के लिए गए थे। इधर चोर घर के मुख्य दरवाजे पर लगे कुंडी को काट कर लाखों का जेवर व नगदी लेकर रफू चक्कर हो गए।

Intejar Haider
Published on: 9 May 2024 9:10 AM GMT
siddharthnagar news
X

सिद्धार्थनगर में लाखों के जेवर और नगदी पर चोरों ने किया हाथ साफ (न्यूजट्रैक)

Siddharthnagar: जिले के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के भरवठिया मुस्तहकम गांव निवासी अशोक सोनी बुधवार सुबह परिवार के साथ अयोध्या दर्शन के लिए गए थे। इधर चोर घर के मुख्य दरवाजे पर लगे कुंडी को काट कर पूरा घर खंगाल कर लाखों का जेवर व नगदी लेकर रफू चक्कर हो गए। बृहस्पतिवार को पड़ोसियों ने ताला टूटा देख 112 व अशोक को फोन कर सूचना दिया। मौके पर पंहुंची डुमरियागंज पुलिस के साथ फारेंसिक टीम जांच में जुट गई है।

भरवठिया मुस्तहकम गांव निवासी अशोक सोनी का पूरा परिवार मुम्बई में रहता है। पिछले महीने 28 अप्रैल को बेटे के इंगेजमेंट में सभी गांव आए थे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी मुम्बई चले गये और घर पर सोनी पत्नी व बेटी के साथ रूका था। बुधवार को घर में ताला बंद कर अशोक पत्नी व बेटी के साथ अयोध्या दर्शन के लिए गए थे। बृहस्पतिवार सुबह पड़ोसियों को अशोक के घर का ताला टूटा दिखा जिसके बाद लोगों ने 112 व अयोध्या दर्शन करने गये अशोक को फोन पर सूचना दिया। मौके पर पंहुंचे पुलिस के साथ फारेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दिया।

वहीं घर पंहुचे अशोक ने जब घर के अंदर रखे सामानो को देखा तो कपाट, बाक्स, सूटकेस टूटा मिला और उसमे रखा सारा सामान गायब था। डुमरियागंज पुलिस को दिए अपने तहरीर में अशोक सोनी ने तीन हार सोने का 120 ग्राम, चूड़ी चार 40ग्राम, सोने का झाला, पट्टा मंगलसूत्र, कान फूल, ब्रेसलेट, अंगूठी पांच,गणेश की मूर्ति, कुल 100 ग्रामके साथ चांदी का पाजेब व पायल 500 ग्राम व तीस हजार नगदी समेत कुल करीब 12 लाख से अधिक की चोरी की बात कही है। इस सबंध में प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज मुकेश कुमार राय ने बताया कि चोरी के घटना की तहरीर मिली है। फारेंसिक टीम भी आई थी। जांच की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story