×

Sonbhadra News: सोनभद्र में गणतंत्र दिवस की रही धूम, दिलाई गई एकता और अखंडता की शपथ

Sonbhadra News: सोनभद्र में 74 वें गणतंत्र दिवस की धूम रही। कलेक्ट्रेट में जहां डीएम चंद्र विजयसिंह ने ध्वजारोहण कर अधिकारियों और कर्मियों को देश के एकता और अखंडता की शपथ दिलाई गई।

Kaushlendra Pandey
Published on: 26 Jan 2023 10:56 AM GMT
Sonbhadra celebrates Republic Day, oath of unity and integrity administered
X

सोनभद्र: गणतंत्र दिवस की रही धूम, दिलाई गई एकता और अखंडता की शपथ

Sonbhadra News: जिले में बृहस्पतिवार को 74 वें गणतंत्र दिवस की धूम रही। कलेक्ट्रेट में जहां डीएम चंद्र विजयसिंह (DM Chandra Vijaysingh) ने ध्वजारोहण कर अधिकारियों और कर्मियों को देश के एकता और अखंडता की शपथ दिलाई गई। मुख्य समारोह चुर्क स्थित पुलिस लाइन में आयोजित किया गया जहां राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड़, डीएम चंद्र विजय सिंह, जिला जज अशोक कुमार यादव प्रथम और एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने परेड की सलामी ली। जवानों ने आकर्षक मार्च पास्ट की प्रस्तुति दी।

वज्र वाहन सहित अन्य संसाधनों के जरिए शौर्य और शक्ति का प्रदर्शन किया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए सतरंगी छटा बिखेरी। सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को विशिष्ट मेडल व स्मृति चिन्ह से अलंकृत किया गया।

इनको-इनको किया गया विभिन्न पदकों चिन्हों और स्मृति चिन्हों से अलंकृत

केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से मिले अति उत्कृष्ट सेवा पदक से एसआई राम सिंह और मुख्य आरक्षी मो. अय्याज खां को सम्मानित किया गया। वहीं, पुलिस महानिदेशालय की तरफ से मिले उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह और सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से प्रभारी निरीक्षक चोपन लक्ष्मण पर्वत, महिला थाना/परिवहन शाखा में तैनात मुख्य आरक्षी चालक नंदलाल राम, पुलिस लाइन में तैनात मुख्य आरक्षी वंश नारायण सिंह यादव को अलंकृत किया गया।


अपर पुलिस महानिदेशक-112 मुख्यालय की तरफ से सबसे कम रिस्पांस टाइम व सराहनीय कार्यों के लिए दिए गए प्रशस्ति पत्र से 13 पुलिस कर्मी/होमगार्ड (मुख्य आरक्षी शहंशाह खां, पीआरवी रॉबर्ट्सगंज, मुख्य आरक्षी बृजेश सिंह, पीआरवी चोपन, मुख्य आरक्षी अमित तिवारी, पीआरवी चोपन, आरक्षी जयशंकर यादव, पीआरवी रॉबर्ट्सगंज, आरक्षी देवी प्रसाद कुशवाहा, पीआरवी पिपरी, आरक्षी कामता प्रसाद, पीआरवी पिपरी, आरक्षी विकास सोनकर पीआरवी पिपरी, होमगार्ड दिनेश मिश्रा पीआरवी रॉबर्ट्सगंज, होमगार्ड बृजेश चौबे पीआरवी रॉबर्ट्सगंज, होमगार्ड रमेश मौर्य पीआरवी चोपन, होमगार्ड अरविन्द यादव पीआरवी पिपरी, होमगार्ड राजदे कुशवाहा पीआरवी पिपरी, होमगार्ड जय प्रकाश केशरी पीआरवी पिपरी और जागरूक कॉलर के प्रशस्ति पत्र लक्ष्मी को सम्मानित किया गया ।

पुलिस अधीक्षक की तरफ से सराहनीय कार्य करने वाले जिले के 29 पुलिसकर्मियों (प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता थाना घोरावल, वाचक पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र राय, प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ठाकुर, थाना विंढमगंज, प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह थाना बभनी, एएचटीयू प्रभारी रामजी यादव, प्रभारी एसओजी देवेंद्र प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष करमा राजेश कुमार सिंह, एसआई चंद्रभान सिंह चौकी रेनुसागर, थाना अनपरा, एसआई रामअवध यादव, थाना घोरावल, मुख्य आरक्षी मो. इस्लाम, थाना पन्नूगंज, मुख्य आरक्षी रामलखन प्रजापति थाना मांची, मुख्य आरक्षी धनंजय यादव एएचटीयू, मुख्य आरक्षी अतुल सिंह एसओजी, मुख्य आरक्षी शशि प्रताप सिंह स्वॉट टीम, मुख्य आरक्षी जगदीश मौर्य एसओजी, मुख्य आरक्षी अमर सिंह, स्वॉट टीम, मुख्य आरक्षी सतीश कुमार सिंह स्वॉट टीम, मुख्य आरक्षी चंद्र प्रकाश राय डीजी कार्यालय पुलिस लाइन, मुख्य आरक्षी पंकज कुमार पांडेय डीसीआरबी, मुख्य आरक्षी पंकज दुबे पेशी अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, आरक्षी विनीत कुमार यादव पेशी अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, आरक्षी आशुतोष विश्वकर्मा पेशी पुलिस अधीक्षक, आरक्षी रविंद्र राजपूत थाना शक्तिनगर, आरक्षी अनुभव वर्मा आईजीआरएस शाखा, आरक्षी प्रेम प्रकाश चौरसिया एसओजी, आरक्षी ऋतेश पटेल एसओजी, आरक्षी हृदय नारायण सिंह यादव थाना रायपुर, महिला आरक्षी दीपिका द्विवेदी महिला सहायता प्रकोष्ठ, होमगार्ड चालक अनुज कुमार थाऐना शक्तिनगर) को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

उधर विभिन्न औद्योगिक संस्थानों, प्रतिष्ठानों, विद्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। प्रभात फेरी निकाली गई। गणतंत्र दिवस का महत्व बताने के साथ ही देशभक्ति भरे मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story