×

Sonbhadra News: डीएम-एसपी ने स्कूली बच्चों से किया सीधा संवाद, अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Sonbhadra News: मां आदिशक्ति के नौ दिनी आराधना के महापर्व नवरात्रि के उपलक्ष्य में मिशन शक्ति फेज-चार के तहत राबटर्सगंज तहसील सभागार में शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Kaushlendra Pandey
Published on: 21 Oct 2023 6:57 PM GMT
DM-SP interacted directly with school children, made them aware of their rights
X

डीएम-एसपी ने स्कूली बच्चों से किया सीधा संवाद, अधिकारों के प्रति किया जागरूक: Photo-Newstrack

Sonbhadra News: मां आदिशक्ति के नौ दिनी आराधना के महापर्व नवरात्रि के उपलक्ष्य में मिशन शक्ति फेज-चार के तहत राबटर्सगंज तहसील सभागार में शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत बच्चों और स्कूली बच्चियों के साथ सीधा संवाद किया। उनका हौसला बढ़ाने के साथ ही, उनके हक में सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं और अधिकारों के बारे में जानकारी दी।

- बेटियों-महिलाओं को बनाए आत्मनिर्भर-सबलः डीएम

डीएम चंद्रविजय सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को समाज की मुख्यधारा में लाना है। उनके आत्मविश्वास में वृद्धि करने के लिए यह मिशन शक्ति अभियान शुरू किया गया है। कहा कि जब तक बेटा-बेटी में भेदभाव होता रहेगा तब तक समाज और देश आगे नहीं बढ़ सकता। इसके लिए जरूरी है कि सभी लोग आगे आएं और बेटियों-महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें शक्तिशाली बनाएं।


- सामाजिक कुरीतियों, नकारात्मक परंपरा की समाप्ति के लिए आएं आगेः एसपी

एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने कहा कि बेटियों में आत्मविश्वास बढ़ाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। इसके जरिए बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन और उनके हक एवं अधिकार के विषय में बताया जा रहा है। नारी शिक्षा, नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन इस अभियान की प्राथमिकता है। इसके लिए जरूरी है कि लोग समाज में व्याप्त कुरीतियों-नकारात्मक परंपरा की समाप्ति के लिए आगे आएं, ताकि हम बेटियों को उनकी पहचान, उनका सम्मान और उनका अधिकार आसानी से दिला सकें।



- जब कभी हो समस्या, यहां पाएं मदद: जिला प्रोबेशन अधिकारी

जिला प्रोबेशन आधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा ने बताया कि महिलाओं एवं बालिकाओं के सुरक्षा के दृष्टिगत 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 वूमेन हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड लाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 102 गर्भवती महिलाओ एवं नवजात शिशुओं के लिए एंबुलेंस हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन सेवा, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा और 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर डायल कर त्वरित मदद पाई जा सकती है। बताया कि होर्डिंग, स्टैंडिंग बैनर के माध्यम से लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जा रहा है। संचालन जिला समन्वयक साधना मिश्रा ने किया। उप जिलाधिकारी सदर निखिल यादव, क्षेत्राधिकारी नगर राहुल पांडेय, महिला थाना प्रभारी सरोजमा सिंह, जिला समन्वयक साधना मिश्रा, सीमा द्विवेदी, केंद्र प्रशासक दीपिका सिंह, लेखपाल उमा सहित अन्य मौजूद रहे।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story