×

Unnao News: "उनका गजवा ए हिंद का मंसूबा निराधार नहीं था, यह तो..." साक्षी महाराज

Unnao News: साक्षी महाराज ने कहा कि मुसलमान को कभी इंसान नहीं समझा बल्कि वोटर समझा। जनसंख्या को लेकर वह सोचते रहे कि उनकी जनसंख्या बढ़ेगी तो इनका वोट हमें मिलेगा।

Shaban Malik
Published on: 9 May 2024 2:08 PM GMT (Updated on: 9 May 2024 2:34 PM GMT)
Unnao News
X

BJP Leader Sakshi Maharaj (Pic:Newstrack)

Unnao News: देश में लोकसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद की एक रिपोर्ट सामने आयी है। जिसके नतीजे हिंदू बनाम मुस्लिम की राजनीति को और हवा देने वाली साबित हो सकती है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 1950 के बाद से हिंदुओं की आबादी में करीब 8 फीसदी कमी आई है। तो वंही दूसरी तरफ मुसलमानों की आबादी का ग्राफ 43 फीसदी की तेजी से इजाफा किया है। इस रिपोर्ट के आते ही राजनीति की नई सीरीज शुरू हो गयी है। चुनाव के समय में एक बार फिर से देश में सियासी हलचल बढ़ गई है। बीजेपी नेताओं की लगातार प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं।

यह तो जिहाद का अंग है

बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और उन्नाव लोकसभा सीट से प्रत्याशी साक्षी महाराज का आरोप है कि जो लोग योजना बना रहे थे गजवा ए हिंद की उनके मंसूबा निराधार नहीं था। 65 सालों में 8% हिंदू हिंदुस्तान में घट गया और 40% मुसलमान की आबादी बढ़ गई। यह तो जिहाद का अंग है। लोग गजवा ए हिंद की सोच रहे थे इस योजना का यह अंग है। यह सर्व विदित है जब जब हिंदू घटा देश बटा है। जनसंख्या कानून को लेकर कड़ा से कड़ा कानून बनना चाहिए जिससे हिंदुस्तान बूचड़खाना ना बन सके। जब देश का विभाजन हुआ था तब पाकिस्तान में हिंदुओं की जनसंख्या 23.5% थी आज लगभग ढाई पर्सेंट रह गई है। इतनी बड़ी संख्या में हिंदुओं को मार दिया गया या निकाल दिया गया या उनका इस्लामी कारण कर दिया गया। जो कि लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है। भारत में विभाजन के समय 4% मुसलमान था जो आज बढ़कर 30% से भी ज्यादा हो गया है पर हम लोग समावेशी संस्कृत के लोग हैं।

उनकी जनसंख्या बढ़ेगी तो....

उन्होंने भाजपा नेता गिरिराज के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने सही कहा है कि कांग्रेस ने 65 सालों तक तुष्टीकरण के आधार पर राजनीति की है। साक्षी महाराज ने कहा मुसलमान को कभी इंसान नहीं समझा या तो वोटर समझा। जनसंख्या को लेकर वह सोचते रहे उनकी जनसंख्या बढ़ेगी इनका वोट हमें मिलेगा। यह कांग्रेस को कहां मालूम था कि मोदी भी जन्म लेकर आयेंगे। यहां सबका साथ सबका विकास महामंत्र के साथ सेवा करेगा मुस्लिम भाई भी कांग्रेस को छोड़कर सपा को छोड़कर बसपा को छोड़कर मोदी के साथ खड़े हो जाएंगे।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story