×

Unnao News: पीएम मोदी परिवार की मुखिया की तरह, देश के 140 करोड़ लोगों का कर रहे कार्य - अर्चना मिश्रा

Unnao News: अर्चना मिश्रा ने कहा कि पीएम मोदी ने 400 पार का नारा दिया है और पार्टी ही निश्चित ही 400 सीटें जीतेगी और उन्नाव की सीट से 5 लाख के अंतर से जीतेंगे।

Shaban Malik
Published on: 18 April 2024 4:21 PM GMT
Unnao News
X

Unnao News (Pic:Newstrack)

Unnao News: भारतीय जनता पार्टी द्वारा सफीपुर विधानसभा के मियागंज स्थित विमल कुमार गुप्ता गेस्ट हाउस में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में प्रदेश मंत्री भाजपा जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची। उन्होनें बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी परिवार मुखिया की तरह देश के 140 करोड़ लोगों के लिए कार्य कर रहे हैं और जन-जन के मन में मोदी बसे हैं। पीएम मोदी ने 400 पार का नारा दिया है और निश्चित ही 400 पार करेगी और उत्तर प्रदेश में 80 की 80 लोकसभा सीटें जीतेंगे। उन्नाव की सीट 5 लाख के अंतर से जीतेंगे। बूथ अध्यक्ष समिति और पन्ना प्रमुखों को अपनी-अपनी जिम्मेदारी पर कार्य करना है।

मोदी ने देश की मातृशक्ति को सशक्त बनाने के लिए जो जनहितकारी योजनाएं चलाई हैं उससे देश की आधी आबादी अब समाज की मुख्यधारा में शामिल हो सफलता के हर एक आयाम में नई ऊँचाइयाँ छू रही हैं। हमारी सरकार ने कोविड की विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए 2019 लोकसभा चुनाव के संकल्प पत्र में जो वादे किए थे। उन्हें पूरा करने का काम किया है चाहे धारा 370 हो चाहे राम मंदिर हो। सरकार ने 80 करोड़ गरीबों मुफ्त राशन की गारंटी दी। सरकार ने इस योजना को पांच वर्ष के लिए बढ़ा दिया है।

भाजपा सरकार ने गरीबों के लिए 4 करोड़ घर बनाए 3 करोड़ और बनाने का संकल्प। प्रधानमंत्री सूर्य योजना से मुफ्त बिजली 1 करोड़ लखपती दीदी बनी 3 करोड़ लखपती दीदी बनाने का लक्ष्य 10 करोड़ महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं। इनके माध्यम से महिलाओं को प्रशिक्षण देकर आईटी स्वास्थ्य शिक्षा खुदरा और पर्यटन आदि क्षेत्रों में स्वरोजगार उपलब्ध कराएगी।

इसी कार्यक्रम में भाजपा लोकसभा प्रत्याशी सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने बताया कि जहां 2014 के पहले विपक्षी दलों की सरकार ने अपने भष्ट्राचार से देश को लूटने का काम किया था। वहीं मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म कर विकास के नए आयाम स्थापित करने का काम किया। भाजपा का हर एक कार्यकर्ता धूप, ठंड, बरसात में अथक परिश्रम कर जन सामान्य की समस्याओं को निस्तारित कराने हेतु हर स्तर पर सतत प्रयत्नशील रहता है।

मोदी ने समय समय पर हर वैश्विक चुनौती का सामना करते हुए भारत का मान सम्मान बढ़ाने का काम किया है। अगले 5 वर्षों में भाजपा विकास और समद्धि की गति को चौगुना करने हेतु दृढ़ संकल्पित है यही मोदी की देश की जनता को गारंटी है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भाजपा अवधेश कटियार, लोकसभा चुनाव प्रभारी सौरभ मिश्रा, विधायक सफीपुर बम्बालाल दिवाकर, लोकसभा चुनाव सयोजक भगवती रावत, सह संयोजक अरुण सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आनन्द अवस्थी, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह 'नूतन' मण्डल अध्यक्ष, वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, शक्तिकेंद्र संयोजक, प्रभारी, बूथ अध्यक्ष बीएलए कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story