×

गंगा स्नान को आई महिला से लुटेरों ने छीना मंगलसूत्र, पुलिस बोली-...तो दूसरा आ जाएगा, पीड़िता निकली सूचना अधिकारी की बहन

Kartik Purnima 2023: मंदिर प्रांगण में तैनात महिला दरोगा ने कहा, मंगलसूत्र चला गया तो जाने दो, दूसरा आ जाएगा। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने पर प्रांगण में मौजूद महिला पुलिसकर्मी ने उनसे अभद्रता की।

Shaban Malik
Published on: 27 Nov 2023 10:19 AM GMT
Kartik Purnima 2023
X

पीड़िता और महिला दरोगा (Social Media) 

Unnao News: उन्नाव जिले के बारासगवर थाना अंतर्गत मां चंद्रिका देवी मंदिर (Maa Chandrika Devi Temple, Unnao) में सोमवार (27 नवंबर) को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान करने आई महिला ला मंगलसूत्र लुटेरों ने छीन लिया। बताया जाता है पीड़िता सीतापुर के जिला सूचना अधिकारी लालकमल की बहन हैं। वो गंगा स्नान के लिए परिवार संग यहां आई हुई थीं।

उनसे मंदिर प्रांगण में कुछ अज्ञात लोगों ने मंगलसूत्र छीन लिया। महिला चिल्लाई तो तैनात महिला दरोगा ने कहा, 'मंगलसूत्र चला गया तो जाने दो, दूसरा आ जाएगा। पीड़िता ने महिला दरोगा पर बदतमीजी से बात करने और डांटने का भी आरोप लगाया। पीड़िता ने बताया दरोगा ने उन्हें डांट-डपटकर वहां से भगा दिया। उक्त घटना की शिकार महिला ने बदतमीजी करने वाली महिला दरोगा की लखनऊ में उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है।

क्या है मामला?

उन्नाव जिले के बारासगवर थाना क्षेत्र के चंद्रिका देवी गंगा तट पर अपनी बहन के साथ सीतापुर के जिला सूचना अधिकारी गंगा स्नान करने आए थे। इसी दौरान मंदिर प्रांगण में कुछ अज्ञात लोगों ने महिला से मंगलसूत्र छीन लिया और भाग निकले। इस पर महिला जोर-जोर से शोर मचाने लगी। तभी मंदिर प्रांगण में तैनात महिला दरोगा ने कहा, मंगलसूत्र चला गया तो जाने दो, दूसरा आ जाएगा। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने पर प्रांगण में मौजूद महिला पुलिसकर्मी ने उनसे अभद्रता की। बोलीं, यहां ऐसा होता रहता है। जिसके बाद महिला ने अपना परिचय दिया। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। तहरीर देने की बात कही है। जिसके बाद पुलिस ने महिला को जल्द उसके मंगलसूत्र ढूंढकर लौटने की बात कही है।

कार्तिक पूर्णिमा पर लगती है भारी भीड़

दरअसल, कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima 2023) के मौके पर लाखों श्रद्धालु चंद्रिका देवी गंगा तट में आस्था की डुबकी लगाने आते हैं। अलसुबह ही लोगों का आना शुरू हो जाता है। स्नान देर शाम तक चलता रहता है। दूर-दराज से चलकर आने वाले श्रद्धालुओं का दिन भर तांता लगा रहाता है। इस मौके पर यहां पर हजारों लोगों की भीड़ होती है जिस भीड़ का फायदा यहां पर चोर और घूम रहे अज्ञात लोग उठा लेते हैं। वैसे तो यहां पर स्नान के बाद श्रद्धालु तट पर बैठे पंडों को दान -क्षिणा देकर पूजा पाठ करके चले जाते हैं। इसके अलावा तमाम श्रद्धालु गंगा तट पर भगवान सत्यनारायण की कथा का श्रवण करते है। अभी तक गंगा स्नान के लिए लोगों के आने का सिलसिला जारी है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story