×

Lok Sabha Election 2024: देश में चार बीवी, 40 बच्चे नहीं चलेंगे, बोले सांसद साक्षी महराज

Lok Sabha Election 2024: साक्षी महराज ने कहा जमीन कम होती चली जा रही है और जनसंख्या बढ़ती चली जा रही है। साक्षी ने बढ़ती जनसंख्या को लेकर कहा कि कहां रहेंगे क्या खाएंगे? इसलिए जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाना बहुत आवश्यक है।

Shaban Malik
Published on: 18 April 2024 2:13 AM GMT
X

उन्नाव सांसद साक्षी महराज (Newstrack)

Lok Sabha Election 2024: भाजपा के फायर ब्रांड नेता उन्नाव की लोकसभा सीट से सांसद व प्रत्याशी साक्षी महाराज ने चुनाव प्रचार के दौरान मंच से एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। साक्षी महाराज ने बढ़ती जनसंख्या को लेकर एक बार फिर से मंच से बयान दिया है। साक्षी महाराज ने मंच से कहा कि दो काम रह गए हैं, तीसरी बार जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे तो दो काम करके हम आपके बीच में आएंगे। पहला काम जनसंख्या नियंत्रण कानून होगा। हम दो हमारे दो, जो भी कानून बनेगा एक बनेगा। इस देश में चार बीवी 40 बच्चे नहीं चलेंगे नहीं चलेंगे।

साक्षी महराज ने कहा जमीन कम होती चली जा रही है और जनसंख्या बढ़ती चली जा रही है। साक्षी ने बढ़ती जनसंख्या को लेकर कहा कि कहां रहेंगे क्या खाएंगे? इसलिए जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाना बहुत आवश्यक है। साक्षी महाराज ने कहा मुझे लगता है कि आने वाले वर्षों में मोदी के नेतृत्व में यह कानून बनेगा। वहीं, दूसरा काम गिनाते हुए साक्षी महाराज ने मंच से कहा कि इस देश में दो विधान दो किसान नहीं चलेंगे। हमने कश्मीर में करके दिखा दिया। इसलिए इस देश में समान आचार संहिता की आवश्यकता है। इसलिए वह भी करके दिखाएंगे। छोटे-छोटे काम क्या बड़े-बड़े काम करेंगे। आपको बता दें कि इससे पहले भी दो बार बीजेपी के सांसद साक्षी महाराज जनसंख्या नियंत्रण कानून पर विवादित बयान दे चुके हैं। एक बार सांसद साक्षी महाराज ने इस बयान पर सफाई भी दी थी।

साक्षी महाराज ने कहा मुझे लगता है कि आने वाले वर्षों में मोदी जी के नेतृत्व में यह कानून बनेगा। वही दूसरा काम गिनाते हुए साक्षी महाराज ने मच से कहा कि इस देश में दो विधान दो किसान इस देश मे नहीं चलेंगे हमने कश्मीर में करके दिखा दिया। इसलिए इस देश में समान आचार संहिता की आवश्यकता है। इसलिए वह भी करके दिखाएंगे। छोटे-छोटे काम क्या बड़े-बड़े काम करेंगे।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story