×

Unnao: भ्रष्टाचार खत्म करने आए थे केजरीवाल, खुद फंस गये.., साक्षी महाराज ने कसा तंज

Unnao: सांसद साक्षी महाराज ने इंडिया गठबंधन और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि ऐसा इंडिया गठबंधन जिसमें कुछ बेल पर है कुछ जेल में हैं और कुछ जेल में जाने वाले हैं।

Shaban Malik
Published on: 1 April 2024 1:13 PM GMT
unnao news
X

उन्नाव में सांसद साक्षी महाराज ने विपक्ष पर कसा तंज (न्यूजट्रैक)

Unnao News: अक्सर अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले भाजपा के फायर ब्रांड नेता और उन्नाव के लोकसभा सीट से सांसद साक्षी महाराज कभी भी किसी भी मंच से विपक्ष पर जमकर हमला बोलते हैं। भाजपा सांसद साक्षी महाराज के जुबान से निकला शब्द विपक्ष के लिए तीर का काम करता है। सांसद साक्षी महाराज ने आज इंडिया गठबंधन और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि ऐसा इंडिया गठबंधन जिसमें कुछ बेल पर है कुछ जेल में हैं और कुछ जेल में जाने वाले हैं। वह दोष दे रहे हैं सीबीआई, आईबी को ईडी को।

साक्षी महाराज ने मंच से कहा कि, वह कहावत है नाच न आवे आंगन टेढ़ा। साक्षी ने कहा मैं तो धन्यवाद करूंगा केजरीवाल का जब रामलीला मैदान में उन्होंने भ्रष्टाचार के विरोध में एक पार्टी खड़ी करने का संकल्प लिया था। घोषणा की थी तो बड़ी ईमानदारी से कहा था इस कुर्सी में कुछ तो गड़बड़ है जो बैठता है वही भ्रष्टाचारी हो जाता है। लेकिन शायद केजरीवाल यह भूल गए वह भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए आए थे लेकिन पूरी पार्टी और सरकार भ्रष्टाचार में संलिप्त हो गयी है। उनकी अपनी पूरी सरकार तिहाड़ जेल में बंद है जो भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए आया था वह घोटालों में फंस गया है। वहीं सांसद साक्षी महाराज ने मोदी की बड़ाई करते हुए कहा कि आज से लेकर जब तक हम लोग हैं। तब तक हिंदुस्तान में कोई पैदा नहीं हुआ जो मोदी सरकार पर 1रुपए का भी भ्रष्टाचार का आरोप लगा दे।

होली मिलन समारोह कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा सांसद साक्षी महाराज

बता दें कि उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद की बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र में श्याम कला रिजॉर्ट में होली मिलन समारोह कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा सांसद साक्षी महाराज पहुंचे थे। साक्षी महाराज उन्नाव की 33 लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं। 2014- 2019 के चुनाव में साक्षी महाराज ने रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीता था तीसरी बार भी भाजपा ने साक्षी महाराज पर भरोसा जताया है। साक्षी महाराज डोर टू डोर कैंपेनिंग कर रहे हैं जनता के बीच में जाकर के अपने समर्थन में वोट मांग रहे हैं। जनता के बीच सांसद साक्षी महाराज ने सरकार की उपलब्धियां को गिनाया।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story