×

Unnao: 'अखिलेश के लिए सांड होगा, हमारे लिए तो नंदी बाबा हैं', पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह का पलटवार

Unnao News: उन्नाव की स्टेट बैंक शाखा में सांड घुसने के मामले पर पशुधन मंत्री ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा किए ट्वीट पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, 'अखिलेश जी के लिए यह सांड हो सकता है लेकिन हमारे लिए नंदी बाबा हैं।'

Shaban Malik
Published on: 12 Jan 2024 12:43 PM GMT
Unnao News
X

 पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह (Social Media)

Unnao News: उन्नाव सांसद साक्षी महाराज (Unnao MP Sakshi Maharaj) के जन्मदिन पर शुक्रवार (12 जनवरी) को पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह शहर के एक रिसॉर्ट पहुंचे। यहां उन्होंने सांसद के जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी। साथ ही, पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बातचीत की। इस दौरान, शहर की एसबीआई शाखा में घुसे सांड को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा किए गए ट्वीट पर पलटवार किया। पशुधन मंत्री ने कहा, 'livestock minister dharampal singh, Unnao News, Unnao latest News, Newstrack Hindi News, dharampal singh counter attack, akhilesh yadav statement on Bull, up politics, up news, पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह, अखिलेश यादवके लिए वो सांड होगा, हमारे लिए नंदी बाबा हैं'।

पशुधन मंत्री बोले- मुस्लिम वोट नाराज ना हो, इसलिए...

उत्तर प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल आज उन्नाव पहुंचे। जहां सांसद साक्षी महाराज से मिलकर उन्हें बधाई दी। साथ ही तमाम मुद्दों पर वार्ता की। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा के आमंत्रण को विपक्ष द्वारा अस्वीकार करने पर कहा, 'रमैती सा रामा जो सब में रमण करता है, वह राम है। राम मंदिर का न्योता भाग्य से मिलता है। कांग्रेस का पता नहीं। पहले कांग्रेस कहती थी राम मंदिर का ताला राजीव गांधी ने खुलवाया। अब वह कह रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस इसको राजनीतिक मुद्दा बना रहे हैं। यह राजनीतिक मुद्दा नहीं है। यह कांग्रेस का राजनीतिक मुद्दा है। इसलिए उन्होंने आना अस्वीकार किया। मुस्लिम वोट नाराज ना हो जाए, इसलिए किया है'।

'अखिलेश के लिए सांड, हमारे तो नंदी हैं'

वहीं, आवारा गौवंश को लेकर उन्होंने कहा कि, 'सांड भूखे रहने के कारण हिंसक हो रहे हैं। हम उनके लिए पूरे प्रबंध कर रहे हैं। कहीं दूसरी घटनाएं न हो।' उन्नाव की स्टेट बैंक शाखा में सांड घुसने के मामले पर पशुधन मंत्री ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा किए ट्वीट पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, अखिलेश क्या कह रहे हैं? यह बात उनकी समझ में आनी चाहिए। अखिलेश जी के लिए यह सांड हो सकता है लेकिन हमारे लिए नंदी बाबा हैं।

किसानों के खेतों और सड़क पर दिखाई ना दें 'नंदी'

उन्होंने आगे कहा, 'हम इसके लिए पूरा इंतजाम कर रहे हैं। पूरी तरीके से निराश्रित गोवंश को आश्रित स्थल पर पहुंचकर उनके चारे का, पानी का, भूसे का प्रबंध कर रहे हैं। इस घटना पर मैंने भी संज्ञान लिया। तत्काल प्रभाव से सीवीओ को निर्देश दिया था। इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। 15 जनवरी तक निराश्रित गौवंश के लिए प्रयास किया जा रहा है। किसानों के खेतों और सड़क पर दिखाई ना दें।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story