×

Unnao: साक्षी महाराज ने मायावती का कहा ‘आयरन लेडी’, राहुल गांधी पर कसा तंज

Unnao: साक्षी महाराज बसपा सुप्रीमो मायावती की तारीफ करते हुए उन्हें आयरन लेडी बताया है। वहीं कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है।

Shaban Malik
Published on: 24 Feb 2024 11:32 AM GMT
unnao news
X

उन्नाव साक्षी महाराज ने मायावती का कहा ‘आयरन लेडी’ (न्यूजट्रैक)

Unnao News: अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता और उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने बड़ा बयान दिया है। साक्षी महाराज बसपा सुप्रीमो मायावती की तारीफ करते हुए उन्हें आयरन लेडी बताया है। वहीं कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। राहुल गांधी के वाराणसी की सड़कों पर युवाओं को नशेड़ी कहने वाले बयान पर भी पलटवार किया है। साक्षी महाराज ने कहा है कि राहुल गांधी को उपचार की आवश्यकता है मोदी के खौफ के आगे राहुल गाँधी मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। उसी के कारण उल जलूल बातें करते हैं। राहुल गांधी ने सारी की सारी शालीनता को समाप्त कर दिया है। राहुल गांधी के भगवान ही मालिक है भगवान शिव उनको सद्बुद्धि प्रदान करें।

बता दें कि उन्नाव के भाजपा सांसद साक्षी महाराज अपने संसदीय क्षेत्र उन्नाव पहुँचे। उन्नाव में संसदीय कार्यालय साक्षी धाम पर मीडिया से बातचीत में सांसद साक्षी महाराज ने उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बसपा सुप्रीमो मायावती की तारीफ करते हुए कहा कि इन सब (अन्य पार्टियों) से आयरन लेडी मायावती ठीक है। अपने सिद्धत पर अपने समाज के लोगों के साथ एकजुटता के साथ खड़ी है। भाजपा से किसी भी गठबंधन का प्रश्न है इसका जवाब राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पास है साक्षी महाराज नही।

वहीं भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने मीडियो से बातचीत में राहुल गांधी के युवाओं को नशेड़ी वाले बयान पर बोले साक्षी महाराज की राहुल गांधी को उपचार की आवश्यकता मोदी के खौफ के आगे मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। उसी के कारण उल जलूल बातें करते हैं। ऐसी अभद्र भाषा किसी भी पार्टी के किसी भी नेता को शोभा नहीं देती है। कम से कम भाषा में शालीनता होनी चाहिए जो कि राहुल गांधी ने सारी की सारी शालीनता को समाप्त कर दिया है। राहुल गांधी हैं उनका भगवान ही मालिक है, भगवान शिव उनको सद्बुद्धि प्रदान करें राहुल गांधी कब क्या कह देंगे। क्या पत्रकार को कह देंगे। क्या युवाओं को कह देंगे। कब आलू से सोना निकाल देंगे। देश में कांग्रेस की स्थिति ऐसी हो गई है जैसे धोबी का कुत्ता घर का न घाट का 60 साल तक सत्ता में रहने के बाद जैसे बिना पानी के मछली तड़पती वैसे बिना सत्ता के कांग्रेस। हर नेता के जुबान पर इसी तरह के अनर्गल प्रलाप है। जनता है सब जानती है 2024 के चुनाव में कांग्रेस को सटीक जवाब देगी।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story