×

Unnao News: साक्षी महाराज का वार, बोले-विपक्ष ने तोड़ी तुष्टिकरण की सारी सीमाएं

Unnao News: साक्षी महाराज ने कहा कि साल 2014 में पीएम मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने भष्टाचारियों को जेल भेजने का काम किया। सबका साथ-सबका विकास के मूल मंत्र को साकार करते हुए हर गरीब को उनके लिए बनाई गई योजनाओं का लाभ दिया।

Shaban Malik
Published on: 5 May 2024 9:58 AM GMT
unnao news
X

उन्नाव में सांसद साक्षी महाराज ने किया विपक्ष पर वार (न्यूजट्रैक)

Unnao News: उन्नाव लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार साक्षी महाराज ने हमेषा की तरह एक बार फिर विपक्ष को आड़े हाथों लिया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके कार्यो की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, बसपा और सपा के शासनकाल में भ्रष्टाचार का बोल-बाला था। उन्होंने सम्प्रदाय विशेष के लिए तुष्टिकरण की सारी सीमाएं तोड़ दी थी। गरीबों के लिए बनाई योजनाओं का धन भी लूट कर अपना घर भरने में लगे रहते थे।

साक्षी महाराज ने कहा कि साल 2014 में पीएम मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने भष्टाचारियों को जेल भेजने का काम किया। सबका साथ-सबका विकास के मूल मंत्र को साकार करते हुए हर गरीब को उनके लिए बनाई गई योजनाओं का लाभ दिया। मोदी खुद गरीब के बेटे हैं। इसलिए वह गरीबी की पीड़ा और संघर्ष को समझते हैं। उन्होंने अपनी जनहितकारी योजनाओं के माध्यम से गरीबों, किसानों, शोषितों और वंचितों को लाभान्वित करने का काम किया।

भाजपा उम्मीदवार सदर विधानसभा के कल्याणी देवी मन्दिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके साथ ही उन्होंने वह भगवंत नगर विधानसभा के अचलगंज, सोभाखेड़ा, कोरारी खुर्द, अमरसस, कोरारी कला समेत कई स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिभाग लिया। उन्होंने कहा कि जितना विकास पिछले 65 वर्षों में नहीं हुआ। उससे चौगुना काम पीएम मोदी ने पिछले 10 वर्षों में किया है। यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को युद्ध रुकवा सकुशल भारत लाने का काम किया। इस लोकसभा चुनाव में भजापा को अभूतपूर्व विजय दिलाकर देश में पुनः सशक्त राष्ट्रवादी सरकार बनाने करिए। सदर विधानसभा कार्यक्रम में विधायक सदर पंकज गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा “भानू“ , सभासद कल्याणी सुशील तिवारी “गुड्डा“, सभासद मोतीनगर ब्रजेश पांडेय, नगर महामंत्री शिवम सिंह, नगर मंत्री उदन लोधी, नवीन सिंह, संतोष पाल, पंकज चौहान, पीके मिश्रा, अतुल पटेल समेत कई क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story