×

Unnao News: साक्षी महाराज ने पीएम मोदी को बताया ईश्वर का अवतार

Unnao News: उन्नाव से सांसद और भाजपा प्रत्याशी साक्षी महाराज ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी ईश्वर का अवतार हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि हिंदूराष्ट्र नहीं रामराज चाहिए।

Shaban Malik
Published on: 8 April 2024 10:19 AM GMT
भाजपा सांसद साक्षी महाराज।
X

भाजपा सांसद साक्षी महाराज। (Pic: Newstrack)

Unnao News: अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले भाजपा के फायर ब्रांड नेता और उन्नाव की लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी साक्षी महाराज ने बड़ा बयान दिया है। साक्षी महाराज ने कहा कि हिंदू राष्ट्र नहीं राम राज्य चाहिए। साथ ही सांसद साक्षी महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ईश्वर का अवतारी पुरुष बताया है। साक्षी महाराज ने कहा कि बीजेपी जो कहती है वही करती है। हमने कहा था मंदिर बनाएंगे और बनाया। मुसलमान को डराया, धमकाया और बहकाया गया था। अब मुसलमान को समझ में आ गया है। बीजेपी के बारे में जो कहा गया था कि बीजेपी आ जाएगी, मुसलमान को खा जाएगी। हम तो लहसुन प्याज में नहीं खाते मुसलमान को कैसे खा लेंगे। मुसलमान को समझ में आ गया कि यह राजनीतिक लोग अपने स्वार्थ के कारण बहकाने का काम किया गया था। जैसा चेहरा बीजेपी का प्रस्तुत किया गया था वैसी बीजेपी बिल्कुल नहीं है। बीजेपी एक अच्छी पार्टी है।

हिंदू राष्ट्र नहीं रामराज चाहिए- साक्षी महाराज

भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि हिंदू राष्ट्र और रामराज दोनों में एक बुनियादी अंतर है। मंथन चिंतन करने के बाद मेरी समझ में आया कि हिंदू राष्ट्र तो कंस का भी था, लेकिन ठीक नहीं था। कई राजाओं का राष्ट्र था लेकिन ठीक नहीं था। लेकिन 22 जनवरी को रामराज़ की स्थापना हो गई है। इतना बढ़िया राज मोदी जी ने बना दिया राम राज के आगे हिंदू राष्ट्र का कोई अर्थ नहीं रह जाता है।

पीएम मोदी ईश्वर के अवतार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि पीएम मोदी ईश्वर के अवतार हैं। साक्षी महाराज ने कहा कि मैंने 8 वर्ष की उम्र में संन्यास लिया।और मैं एक निर्मल पंचायत अखाड़े का धर्माचार्य हूं। जितनी मुझे हो सकती है भजन साधना मैने की है। मैं देख पा रहा हूं कि मोदी कोई व्यक्ति नहीं हैं, मोदी कोई नेता नहीं हैं। भगवान ऐसे लोगों को अवतार के रूप में भेजते हैं। साक्षी महाराज बोले कि मेरी समझ से मोदी एक अवतारी पुरुष हैं। ईश्वर के अवतार हैं धर्म की स्थापना करने के लिए, दुष्टों का संघार करने के लिए, राष्ट्र का उत्थान करने के लिए आए हैं। इसलिए वह बिना थके, बिना रुके, बिना झुके 24 घंटे राष्ट्र की सेवा में लगे रहते हैं।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story