×

Unnao News: अलग-अलग जगह फांसी के फंदे से लटके मिले दो शव, मचा कोहराम

Unnao News: जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में संदिग्ध परिस्थितियों में दो लोगों के शव फांसी के फंदे से लटके मिले।

Shaban Malik
Published on: 27 Feb 2024 6:14 AM GMT
unnao news
X

उन्नाव में अलग-अलग जगह फांसी के फंदे से लटके मिले दो शव (न्यूजट्रैक)

Unnao News: जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में संदिग्ध परिस्थितियों में दो लोगों के शव फांसी के फंदे से लटके मिले। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के पखरापुर गांव के रहने वाले राजमिस्त्री का संदिग्ध हालत में घर के अंदर कमरे में रस्सी के सहारे फंदे पर शव लटका मिला। शव लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दूसरी तरफ उन्नाव के दही थाना क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी में रहने वाली महिला का संदिग्ध हालत में घर के अंदर फंदे पर शव लटका मिला। परिजनों का कहना है कि महिला बीमारी से परेशान थी।

पहली घटना उन्नाव जनपद है यहां फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के पखरापुर गांव के रहने वाले भीखालाल गौतम का चालीस वर्षीय बेटा मनोज कुमार राजमिस्त्री कर परिवार का भरण पोषण करता था। पत्नी माधुरी बीमार थी। जिससे वह दवा लाकर उसे दिया था। शाम को खाना नहीं खाया था। देर रात बच्चे खाना खाने के लिए कमरे में पिता को बुलाने गए। तब कमरे में रस्सी पर पिता का शव लटका देख परिजनों को जानकारी दी। मामले की जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए। छोटे भाई उमा कांत ने बताया कि एक साल पहले बीमारी के चलते पिता भीखालाल की मौत हो गई थी। जिसकी वजह से बड़ा भाई मनोज तनाव में रहता था। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की है। मौत को लेकर पत्नी माधुरी व मां इंदूवती तथा तीन बच्चे रो-रोकर बेहाल होते रहे।

दूसरी घटना दही थाना क्षेत्र की है। यहां आवास विकास कॉलोनी में रहने वाली महिला का संदिग्ध हालत में घर में फंदे पर शव लटका मिला। परिजनों का कहना है कि बीमारी से परेशान होकर महिला ने घटना को अंजाम दिया है। दही थाना क्षेत्र के आवास विकास कालोनी के रहने वाले प्रदीप कुमार सोनकर की 41 वर्षीय पत्नी सारिका के लीवर का इलाज कानपुर के निजी अस्पताल में पिछले एक साल से चल रहा था। बड़ा बेटा अर्जुन कुमार पंजाब से बीटेक कर रहा है। लड़की गौरी कक्षा दस में पढ़ रही है जो पेपर देने गई थी। जब बेटी स्कूल से वापस आई। तब घर के कमरे में लगे पंखे पर मां का शव लटका देख हैरान रह गई। पिता बिछिया के बैगांव में सहायक अध्यापक है और स्कूल गए थे। बेटी ने उनको फोन पर जानकारी दी। पिता ने मौके पर पहुंच शव को उतरवा कर पुलिस को सूचना दी। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की है। दही थाना प्रभारी अनुराग सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story