×

Unnao जेल का कारागार मंत्री ने किया निरीक्षण, बोले- '22 जनवरी को कैदी भी देखेंगे प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण'

Unnao News: कारगर मंत्री ने कहा, 'यूपी की जेल में 22 तारीख को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण कैदियों को दिखाया जाएगा। उन्होंने कहा, 500 वर्षों के बाद ऐसा अवसर आया है। कैदी इससे अछूता नहीं रहने पाएंगे।'

Shaban Malik
Published on: 12 Jan 2024 10:18 AM GMT
Unnao News
X

कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति (Social Media)

Unnao News: उत्तर प्रदेश सरकार में कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति (Dharamveer Prajapati) ने शुक्रवार (12 जनवरी) को उन्नाव जिला जेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल के भीतर कैदियों से बातचीत की। मंत्री ने कैदियों को हनुमान चालीसा और सुंदरकांड की पुस्तक भेंट की। ठंड के मद्देनजर कंबल वितरण भी किया।

कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि, 'कैदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने बताया, कुछ कैदी ऐसे भी हैं जिनके परिजन उनसे मिलने नहीं आते हैं। उनके लिए व्यवस्थाएं कराई गई हैं। मंत्री ने कहा, आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्तर प्रदेश की जेल में लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। इस अवसर के साक्षी जेल के कैदी भी बनेंगे'।

कैदियों को मिले गर्म कपड़े,

मंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा, कि 'सर्दी का मौसम है। यूपी के हर जेल में 100-200 ऐसे कैदी होते हैं, जिनसे उनके परिजन मिलने नहीं आते हैं। उन कैदियों के लिए विशेष रूप से अभियान चलाकर उन्हें गर्म कपड़े दिए जा रहे हैं। उन्नाव जेल में भी कुछ बंदी ऐसे थे जिनसे कोई मिलने नहीं आता है। उन्हें भी कंबल वितरित किया गया। मंत्री ने बताया उन्होंने हर जेल में सुंदरकांड और हनुमान चालीसा भी बांटे गए हैं। इसके पीछे की वजह उन्होंने बताया कि जेल में जो भी कैदी हैं उनके पास बाहर से कोई संवाद नहीं होता, कोई चर्चा नहीं होता है। कोई काम नहीं होता है। आपस में बंदियों से एक-दूसरे के केस की चर्चा करते हैं।'

'नियमित सुंदरकांड पाठ से दिमाग अपराध चर्चा से बचेगा'

कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा, दिमाग में यह है कि जब वो कैदी 10-15 साल इस पर चर्चा करते रहेंगे। न्यायालय से बाहर जाते हैं, तो वह चर्चा उनसे दूसरी गलती ना कर दे। उस चर्चा से बचाने के लिए मैं सुंदरकांड का वितरण करता हूं। नियमित सुंदरकांड पाठ करने वाले व्यक्ति को डेढ़ घंटा लगता है। नए व्यक्ति को 2 घंटे से ज्यादा लगेंगे। अध्यात्म की और दिमाग जाएगा काम से कम वह गलत चर्चाओं से बचेगा। अपराध की चर्चाओं से भी बचेगा। हमारा प्रयास है।'

धर्मवीर प्रजापति- कई कैदी भावुक भी होते हैं

जेल के भीतर बंदियों से काम करने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि, 'मुझे इसकी जानकारी नहीं है। मुझसे ज्यादा कोई मंत्री भ्रमण करने वाला भी नहीं होगा। ऐसी कोई शिकायत मिलेगी तो हम सख्ती कर इसकी जांच करेंगे। मेरा मकसद यह भी है कि, मैं जब जेल में जाता हूं तो कैदियों से संवाद भी करता हूं। उनके परिवार की परिस्थितियों को उनके सामने रखता हूं। कई कैदी भावुक भी होते हैं। इस समय मैं संकल्प करता हूं। उन्नाव जेल में भी कैदियों ने संकल्प किया है कि जब हम बाहर जाएंगे तो कोई भी आपराधिक कार्य नहीं करेंगे।'

विपक्ष के निमंत्रण अस्वीकार करने पर ये बोले

वहीं, राम मंदिर मुद्दे पर विपक्ष द्वारा निमंत्रण अस्वीकार करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि, 'जनता जान चुकी है। हमारे देश की जनता बहुत समझदार है। इसका जवाब देश की जनता आने वाले समय में देगी।'

उन्नाव जिला जेल में गोबर से बन रहे दीये, जाएंगे अयोध्या

कारगर मंत्री ने कहा, 'उन्नाव जिला जेल में गाय के गोबर से बन रहे दीया को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि, हजारों की संख्या में यह दीये अयोध्या जाएंगे। उत्तर प्रदेश की जेल में 22 तारीख को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण कैदियों को दिखाया जाएगा। उन्होंने कहा, 500 वर्षों से ज्यादा समय के बाद यह अवसर आया है। पूरा देश इसका साक्षी बन रहा है। हमारे कैदी भी देश के निवासी हैं। भारत के नागरिक हैं। ये अपनी किसी गलती की सजा काट रहे हैं। मगर, वह भी इस अवसर से ना चूक जाएं इसकी व्यवस्था की जा रही है।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story