×

UP Budget 2024 Live: राज्यपाल का अभिभाषण खत्म, प्रदेश सरकार पर बोलीं- खेल को बढ़ावा, विकास को मिला रास्ता और अपराध पर लगाम

UP Budget 2024 Live: यूपी का बजट सत्र आज यानी 2 से 12 फरवरी तक चलेगा। सरकार पांच फरवरी को बजट पेश करेगी।

Jugul Kishor
Published on: 2 Feb 2024 5:13 AM GMT (Updated on: 2 Feb 2024 6:52 AM GMT)

UP Budget 2024 Live: उत्तर प्रदेश का विधानमंडल बजट सत्र आज यानी शुक्रवार (2 फरवरी) से शुरु हो गया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के दोनों सदनों के संयुक्त अभिभाषण के साथ शुक्रवार से यूपी विधानमंडल का बजट सत्र शुरू हुआ। यह साल 2024 में विधानमंडल का प्रथम सत्र और 18 वीं विधानसभा का सातवां सत्र है। बता दें कि पांच फरवरी को सुबह 11 बजे वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बजट पेश करेंगे। उसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होगी। 6 और 7 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी।

यहां देखें लाइव अपडेट


योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का तीसरा बजट पेश होगा

योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह तीसरा बजट पेश होगा, जिसका आकार लगभग 7.3 लाख करोड़ अनुमानित है। बजट में अयोध्या काशी, मथुरा व अन्य तीर्थ क्षेत्रों के विकास पर फोकस कर सरकार सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को धार देगी, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बजट के जरिए युवाओं महिलाओं, किसानों और कामगारों को साधने का भा प्रयास किया जाएगा।

Live Updates

  • UP Budget 2024 Live: विपक्षी हंगामे के बीच राज्यपाल का अभिभाषण शुरु
    2 Feb 2024 5:45 AM GMT

    UP Budget 2024 Live: विपक्षी हंगामे के बीच राज्यपाल का अभिभाषण शुरु

    UP Budget 2024 Live: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने नए वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए अभिभाषण की शुरुआत की। राज्यपाल के अभिभाषण के प्रारंभ होते ही विपक्ष के सदस्यों ने हंगामा शुरु कर दिया है। हालांकि, इस दौरान भी राज्यपाल अभिभाषण पढ़ती रहीं।

  • 2 Feb 2024 5:36 AM GMT

    सदन में भी हो जय श्रीराम की गूंज: DCM केपी मौर्य

    UP Budget 2024 Live: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, पूरा देश राममय है, अगर पूरे वातावरण में जय श्री राम की गूंज हो रही है तो सदन में भी जय श्री राम की गूंज होनी चाहिए। इसलिए हमारे सभी सदस्यों ने श्री राम नाम अंकित गमछा गले में धारण करके सदन में जाने का निर्णय लिया है। 

  • 2 Feb 2024 5:33 AM GMT

    UP Budget 2024 Live: भाजपा ने जो-जो वादे किए सब अधूरे : अखिलेश यादव

    UP Budget 2024 Live: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, अभी-अभी मुझे जानकारी मिली है कि भाजपा अपने सांसदों के टिकट काटने जा रही है। हमें उम्मीद है कि PDA ही NDA को हराएगा। भाजपा के 10 साल के कार्यकाल में भी भ्रष्टाचार, महंगाई कम नहीं हुई, उन्होंने जो-जो वादे किए थे सब अधूरे हैं।

  • 2 Feb 2024 5:31 AM GMT

    UP Budget 2024 Live: विधानसभा की त्रिस्तरीय सुरक्षा : DGP प्रशांत कुमार

    UP Budget 2024 Live: उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया, लखनऊ में विधानसभा सत्र को लेकर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था है, सभी चीज़े सुचारू रूप से चल रही हैं। 

  • UP Budget 2024 Live: यूपी विधानमंडल 25 करोड़ जनता की आशा का केंद्र : बोले सीएम योगी
    2 Feb 2024 5:28 AM GMT

    UP Budget 2024 Live: यूपी विधानमंडल 25 करोड़ जनता की आशा का केंद्र : बोले सीएम योगी

    UP Budget 2024 Live: बजट सत्र से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा,बजट सत्र है तो इस दौरान वर्ष 2024-25 का बजट भी उत्तर प्रदेश विधानमंडल में प्रस्तुत होगा और वर्ष भर की आय पर सदन में चर्चा होगी। सत्र प्रारंभ होने से पहले दलीय नेताओं से संबंधित बैठक और उससे पूर्व एडवाइजरी कमेटी की बैठक संपन्न कर जो कार्ययोजनाएं तय हुई हैं उसके अनुसार सरकार ने अपनी पूरी तैयारी की है। उत्तर प्रदेश विधानमंडल 25 करोड़ जनता की आशा, आकांक्षाओं और अपेक्षाओं का एक केंद्र है. 

  • 2 Feb 2024 5:18 AM GMT

    UP Budget 2024 Live: सपा विधायकों ने विधान भवन के बाहर किया प्रदर्शन

    UP Budget 2024 Live: विधानमंडल का बजट सत्र शुरु होने से पहले विधान भवन के बाहर समाजवादी पार्टी के विधायकों ने प्रदर्शन किया। हाथों में पोस्‍टर लेकर योगी सरकार के खि‍लाफ जमकर नारेबाजी की। विधायकों के प्रदर्शन के बाद विधान भवन के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story