×

UP Congress- प्रियंका के सचिव व प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ नेताओं ने मोर्चा खोला, लगाए गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश में विधान सभा कि चुनाव( UP Assembly election 2022) अगले साल फरवरी-मार्च में है लेकिन राजनीतिक उठापटक अभी से जारी है। कुछ दिन पहले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने 11 जिलाध्यक्ष का बर्खास्त कर दिया था जिसके बाद इसकी धमक लखनऊ स्थित कांग्रेस कार्यालय( Congress office) तक पहुंच गई। आज कांग्रेस का पूर्व प्रदेश सचिव सुनील राय ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू व प्रियंका गांधी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

Deepak Raj
Report Deepak Raj
Published on: 30 Jun 2021 9:02 AM GMT
file photo of priyanka gandhi with Ajay kr lallu
X

file photo of priyanka gandhi with Ajay kr lallu

उत्तर प्रदेश में विधान सभा कि चुनाव( UP Assembly election 2022) अगले साल फरवरी-मार्च में है लेकिन राजनीतिक उठापटक अभी से जारी है। कुछ दिन पहले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने 11 जिलाध्यक्ष का बर्खास्त कर दिया था जिसके बाद इसकी धमक लखनऊ स्थित कांग्रेस कार्यालय( Congress office) तक पहुंच गई। आज कांग्रेस का पूर्व प्रदेश सचिव सुनील राय ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू व प्रियंका गांधी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस में सबकुछ अच्छा नहीं चल रहा है। कुछ दिन पहले कांग्रेस के कद्दावर नेता जितिन प्रसाद ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया था, जिसको पार्टी के लिए अच्छा संकेत नहीं माना जा रहा है। वहीं दूसरी ओर आज कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव सुनील राय ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू व कांग्रेस के महासचिव प्रियंका गांधी के सचिव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।


file photo of priyanka gandhi with Ajay kr lallu


राय ने प्रदेश अध्यक्ष को सवर्ण विरोधी व तानाशाह बताया है। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस के पुराने कार्यकर्ता व वरिष्ठ नेताओं को तवज्जो नहीं देते हैं। वहीं प्रियंका गांधी के सचिव पर जमकर निशाना साधा है औऱ कहा कि सैलरी पर काम करने वाला ये व्यक्ति किसी नेता की बात प्रियंका गांधी से नहीं करने देता है और नहीं किसी को मुलाकात करने का समय दिला पाता है। प्रदेश के नेताओं और प्रियंका गांधी के साथ बहुत बड़ा संवाद गैप हो गया है, जिसका जिम्मेदार उनका सचिव संदीप सिंह है।

सुनील राय प्रदेश कार्यालय के पास देंगे धरना

इस पूरे घटनाक्रम के बाद सुनील राय अपने समर्थकों के साथ प्रदेश कार्यालय के पास धरना-प्रदर्शन करने की योजना बनाए थे, लेकिन राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन के मद्देनजर रखते हुए प्रशासन इसकी अनुमति नहीं दी। राय के बागी तेवर को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने उन्हे हाउस अरेस्ट किए हुए है।

Deepak Raj

Deepak Raj

Next Story