×

UP MLC Elections: एमएलसी क्यों नहीं बनना चाहते हैं कुमार विश्वास? अब इन नामों की चर्चा तेज

UP MLC Elections: विधान परिषद में मनोनीत कोटे की छह सीटों में लेखक, कवि, सांस्कृतिक कलाकार सहित अन्य क्षेत्र से लोगों को मनोनीत करने का प्रावधान है। लेकिन, 26 मई 2022 से इन सीटों पर मनोनयन अटका है।

Hariom Dwivedi
Published on: 20 March 2023 5:13 PM GMT
UP MLC Elections: एमएलसी क्यों नहीं बनना चाहते हैं कुमार विश्वास? अब इन नामों की चर्चा तेज
X
फाइल फोटो- कुमार विश्वास (साभार- सोशल मीडिया)

UP MLC Elections: मशहूर कवि कुमार विश्वास यूपी विधान परिषद का सदस्य (एमएलसी) नहीं बनना चाहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने भाजपा की ओर से दिये गये प्रस्ताव पर अस्वीकार कर दिया है। इसकी वजह है कि वह प्रदेश स्तर की राजनीति नहीं करना चाहते हैं बल्कि उनकी दिलचस्पी राष्ट्रीय राजनीति में है। इसलिए उन्होंने बीजेपी के प्रस्ताव को खारिज किया है। हालांकि, इस मामले में न तो बीजेपी की ओर से और न ही कुमार विश्वास की तरफ से कोई जानकारी दी गई है।

विधान परिषद में मनोनीत कोटे की छह सीटों में लेखक, कवि, सांस्कृतिक कलाकार सहित अन्य क्षेत्र से लोगों को मनोनीत करने का प्रावधान है। लेकिन, 26 मई 2022 से इन सीटों पर मनोनयन अटका है। कुमार विश्वास के इनकार के बाद से अब पार्टी ने दूसरे नामों पर चर्चा शुरू कर दी है। इनमें नृपेंद्र मिश्रा के बेटे साकेत मिश्र का भी नाम भी बताया जा रहा है। चर्चा लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी के भी उच्च सदन में जाने की है।

इन अध्यक्षों के नाम भी चर्चा में

विधान परिषद में भेजे जाने के लिए बीजेपी के तीन क्षेत्रीय अध्यक्षों के नाम पर भी चर्चा में हैं। इनमें कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, बृज के क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी का नाम भी चर्चा में है।

नजर मिशन 2024 पर

भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए इन सीटों के जरिये जातीय संतुलन दुरुस्त करने की कवायद कर रही है। मनोनीत कोटे से एक दलित, एक महिला और एक पिछड़े वर्ग के नेता की नियुक्ति की जाएगी।

Hariom Dwivedi

Hariom Dwivedi

Next Story