×

UP NEET PG Counselling 2022: यूपी नीट के लिए मॉप राउंड शेड्यूल जारी, यहां देखें रिवाइज्ड शेड्यूल

UP NEET PG Counselling 2022: संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, मेरिट सूची 21 नवंबर, 2022 को पब्लिश होगी। ऑनलाइन च्वाइस फिलिंग 22 नवंबर से शुरू होकर 24 नवंबर, 2022 तक चलेगी।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 20 Nov 2022 12:51 PM GMT
UP NEET PG Counselling 2022 revised schedule released today
X

UP NEET PG Counselling 2022 revised schedule released today (Social Media)

UP NEET PG Counselling 2022: शिक्षा निदेशालय, उत्तर प्रदेश ने यूपी नीट पीजी 2022 काउंसलिंग की तारीखों में बदलाव किया है। जो उम्मीदवार नए शेड्यूल की जांच करना चाहते हैं, वे यूपी नीट की आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर देख सकते हैं। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, मेरिट सूची 21 नवंबर, 2022 को पब्लिश होगी। ऑनलाइन च्वाइस फिलिंग 22 नवंबर से शुरू होकर 24 नवंबर, 2022 तक चलेगी। जबकि सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 26 नवंबर, 2022 को घोषित किया जाएगा और अलॉटमेंट लेटर 21 नवंबर से 24 नवंबर, 2022 तक जारी होगा।

हालांकि संशोधित तारीख का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप टू स्टेप निर्देशों का पालन करके शेड्यूल चेक कर सकते हैं। इसके साथ नोटिफिकेशन पीडीएफ भी यहां चेक कर सकेंगे।

UP NEET PG Counselling ऐसे देखें लिस्ट

  • उम्मीदवार सबसे पहले UP NEET की आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज के जरिए यूपी नीट पीजी 2022 काउंसलिंग मेरिट लिस्ट पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करे और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपकी मेरिट सूची स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • मेरिट लिस्ट चेक करे और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

आपको बता दें कि नीट पीजी काउंसलिंग 2022 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को एमबीबीएस/बीडीएस सीटों के लिए 30,000 रुपये, निजी एमबीबीएस कोर्स की सीटों के लिए 2 लाख रुपये और निजी क्षेत्र के बीडीएस पाठ्यक्रमों के लिए 1 लाख रुपये का सिक्योरिटी शुल्क देना होगा।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story