×

UP News: आज सीएम योगी समेत भाजपा नेताओं की ताबड़तोड़ रैली, विरोधियों पर साधेंगे निशाना

UP Nikay Chunav 2023: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 11:30 बजे जी0आई0सी मैदान, बाराबंकी तथा दोपहर 01:45 बजे बापू उपरौध इण्टर कालेज, लालगंज, मिर्जापुर और दोपहर 03:40 बजे मणिराम दास छावनी, नई बिल्डिंग, अयोध्या में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

Network
Published on: 8 May 2023 7:29 AM GMT
UP News: आज सीएम योगी समेत भाजपा नेताओं की ताबड़तोड़ रैली, विरोधियों पर साधेंगे निशाना
X
UP Nikay Chunav 2023 (Photo-Social Media)

UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को बाराबंकी, मिर्जापुर तथा अयोध्या में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेगें। सुबह 11:30 बजे जी0आई0सी मैदान, बाराबंकी तथा दोपहर 01:45 बजे बापू उपरौध इण्टर कालेज, लालगंज, मिर्जापुर और दोपहर 03:40 बजे मणिराम दास छावनी, नई बिल्डिंग, अयोध्या में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी

BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी सोमवार को अमेठी व अम्बेडकर नगर प्रवास पर रहेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी सुबह 11:30 बजे नगर पालिका परिषद जायस में रोड़ शो तथा दोपहर 12:50 बजे रणन्जय इंटर कालेज, मैदान गौरीगंज नगर पालिका में रोड़ शो और जनसभा को सम्बोधित करेगें। दोपहर 02:25 बजे देवी पाटन मंदिर से रामलीला मैदान तक नगर पंचायत अमेठी में रोड शो व जनसभा को सम्बोधित करेंगे। सायं 04 बजे नगर पंचायत मुसाफिरखाना बाजार में रोड शो में सम्मिलित होगें। इसके बाद सायं 06:30 बजे भाजपा जिला कार्यालय अकबरपुर, जनपद अम्बेडकर नगर में पार्टी की संगठनात्मक बैठक में सम्मिलित होगें।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को शाहजहांपुर, बदायूं, पीलीभीत तथा बरेली में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। केशव प्रसाद मौर्य सुबह 11:05 बजे ब्लू हेवन्स मैरिज लॉन, जलालाबाद, शाहजहांपुर तथा दोपहर 12:20 बजे श्याम धर्मशाला ग्राउण्ड, दातागंज, बदायूं में आयोजित जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। जबकि दोपहर 01:45 बजे से नागेश पाठक चौराहा, व दोपहर 02:45 बजे क्षत्रिय चौराहा पीलीभीत से आयोजित रोड शो को प्रारम्भ कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान के लिए जनता से समर्थन मांगेगे। इसके उपरान्त दोपहर 03:55 बजे एम.बी इंटर कालेज, बरेली में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सोमवार को सोनभद्र, भदोही तथा अयोध्या में जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। ब्रजेश पाठक 11:05 बजे क्लब मैदान, रावर्टसगंज, सोनभद्र तथा दोपहर 12:25 बजे रामलीला ग्राउण्ड, गोपीगंज, भदोही में आयोजित जनसभाओं को सम्बोधित करेंगें। जबकि दोपहर 02:05 बजे बामदेव स्थल, कुमारगंज, अयोध्या तथा दोपहर 03:25 बजे बड़ी नहर के पास पुष्करपुरम्, रूदौली, अयोध्या में आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे।

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सोमवार को अमेठी विभिन्न स्थानों पर रोड़ शो एवं जनसभा को सम्बोधित करेंगी।

दिनेश लाल यादव

सांसद दिनेश लाल यादव सोमवार को अमेठी में विभिन्न स्थानों पर रोड़ शो एवं जनसभा को सम्बोधित कर भाजपा प्रत्याशी के वोट देने की अपील करेंगे।

केन्द्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा

केन्द्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा सोमवार को बदायूं में जनसभा को सम्बोधित करते हुए जनसम्पर्क करेगें।

केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति

केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति सोमवार को हमीरपुर में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने की अपील करेंगी।

स्वतंत्र देव सिंह

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सोमवार को कानपुर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करेंगें।

गिरीश चन्द्र यादव

प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव सोमवार को अमेठी में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो व जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

दानिश अंसारी

प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दानिश अंसारी सोमवार को बलिया में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

अनूप प्रधान बाल्मीकि

प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री अनूप प्रधान बाल्मीकि सोमवार को पीलीभीत में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

Network

Network

Next Story