×

UP Weather Update: यूपी में गुलाबी ठंडक ने दी दस्तक, आने वाले दिनों में और नीचे जाएगा पारा

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में अब गुलाबी ठंडक ने दस्तक दे दी है। हालांकि दोपहर के समय कुछ दिनों तक तेज धूप के चलते गर्मी का असर दिखेगा।

Shishumanjali kharwar
Published on: 23 Oct 2023 7:50 AM GMT (Updated on: 23 Oct 2023 7:58 AM GMT)
Weather Update
X

यूपी में आज का मौसम (सोशल मीडिया) 

UP Weather Update: राजधानी लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह और रात के समय ठंडक के असर दिखने लगा है। दिन में तेज धूप निकलने के चलते भले ही तापमान में थोड़ी बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। लेकिन सूर्य के अस्त होने के साथ ही तापमान भी नीचे आने लगता है। जिससे बीते कई माह से भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे लोगों को राहत मिली है।

दोपहर में मौसम में बदलाव के आसार नहीं

मौसम विभाग के अनुसार रात में पारा अभी और गिरेगा। जिससे ठंड में भी बढ़ोत्तरी होगी। दो नवम्बर तक राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, अगले दो सप्ताह तक दिन के समय तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी। पश्चिमी यूपी की अपेक्षा पूर्वी यूपी में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री अधिक रहेगा। वहीं, दो सप्ताह न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में यूपी की राजधानी लखनऊ समेत आसपास के जनपदों में सुबह के समय धुंध छा सकती है। हालांकि दोपहर के समय मौसम में बदलाव के अभी कोई आसार नही है। दोपहर के समय मौसम शुष्क बना रहेगा।

रात में तेजी से गिर रहा पारा

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी हवाओं से राज्य में न्यूनतम पारा 12 से 15 डिग्री तक पहुंच सकता है। ईस्ट यूपी में प्रदूषण कम होने के चलते सूर्य की तेज किरणें सीधे धरती पर पड़ रही हैं। जिस वजह से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। वहीं सूरज डूबने के बाद रात के पारे में भी कमी आ रही है। वहीं इसके विपरीत पश्चिमी यूपी में प्रदूषण और स्मॉग के चलते वायुमंडल की ऊपरी सतह से सूरज की किरणें सीधे पृथ्वी पर नहीं पड़ रही हैं। जिसके चलते पश्चिमी यूपी में तापमान में लगातार दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जा रही है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story