×

UP Weather: तपने लगी उत्तर प्रदेश की धरती, जानें आज कैसा रहेगा लखनऊ का मौसम

UP Weather: मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है।

Krishna Chaudhary
Published on: 21 Feb 2023 2:15 AM GMT
Lucknow Ka Mausam
X

Lucknow Ka Mausam (photo: social media )

UP Weather : उत्तर भारत में सर्द मौसम विदाई के कगार पर है। मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने लगा है। कई इलाकों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान बराबर हो गए हैं। अभी मार्च का महीना बीता भी नहीं कि अप्रैल जैसी गर्मी की आहट महसूस की जाने लगी है। उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच चुका है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है।

मंगलवार को कैसा रहेगा लखनऊ का मौसम ?

राजधानी लखनऊ में भी गर्म मौसम की शुरूआत हो चुकी है। दिन में निकलने वाली धूप में ज्यादा देर रहना मुश्किल हो रहा है। लखनऊ का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। मौसम विभाग की माने तो मंगलवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान में बादलों के मंडराने के कारण बारिश की भी संभावना है।

वहीं, कल यानी सोमवार को शहर का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पूरा दिन मौसम साफ रहा। दोपहर की धूप से लोग बचते नजर आए।

गेंहू की फसल को हो रहा नुकसान

मार्च के खत्म होने से पहले ही पड़ रही असमान्य गर्मी के कारण किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई हैं। अधिकतम तापमान के 30 डिग्री के पार करने से गेहूं की फसल को नुकसान होने का खतरा है। इस समय गेहूं के पौधों में बालियां आना शुरू हो गई हैं। ऐसे में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रहना चाहिए। इससे अधिक तापमान होने पर बाली में बनने वाले दाने का दूध सूख जाएगा। इससे गेहूं की उत्पादकता प्रभावित होगी। बता दें कि पिछले साल भी मार्च में तेज गर्मी पड़ने के कारण देश में गेहूं के फसलों को काफी नुकसान पहुंचा था।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story