×

Yogi का शपथग्रहण: पूरे UP में मना जश्न, लखनऊ के 9 चौराहों पर हुई जमकर आतिशबाजी

Yogi का शपथग्रहण: सीएम योगी शपथ ग्रहण समारोह को लेकर राजधानी में उत्सव का माहौल (Festive atmosphere in the capital) है। पूरा लखनऊ जशन में डूब गया है।

Shashwat Mishra
Published on: 25 March 2022 5:25 PM GMT
Yogis swearing-in: Celebrations celebrated all over UP, fireworks broke out at 9 intersections of Lucknow
X

Yogi का शपथग्रहण: पूरे UP में मना जश्न: Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack

Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने शुक्रवार को 75 हज़ार लोगों के बीच, गोमती नगर के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम (Atal Bihari Vajpayee Ekana Stadium) में शपथ ली। यह शपथग्रहण अपने आप में ऐतिहासिक था। इसकी कल्पना करना भी शायद असंभव था। जिसके मद्देनजर, पूरे उत्तर प्रदेश में जश्न का माहौल है। हर जिले की हर तहसील में लोगों द्वारा आतिशबाजी की जा रही है। वहीं, लखनऊ के भी हर एक इलाके में लोग ख़ुश हैं।

लखनऊ के 9 चौराहों पर हुई जमकर आतिशबाजी

राजधानी में उत्सव का माहौल (Festive atmosphere in the capital) है। पूरा लखनऊ जशन में डूब गया है। हर ओर योगी सरकार के शपथग्रहण की चर्चाएं हैं। जिसको लेकर लखनऊ विकास प्राधिकरण और नगर निगम ने कई जगहों पर आतिशबाजी का प्रबंध कर रखा था।




जिसके बाद, पूरे शहर के आसमान में सिर्फ़-ओ-सिर्फ़ आतिशबाजी दिखी। पूरा शहर हर्षोल्लास के मिज़ाज में था। जिन चौराहों पर आतिशबाजी हुई, उसमें 1090, लालबत्ती, कैसरबाग सहित 9 चौराहों के नाम हैं।


लखनऊ से मात्र ब्रजेश पाठक बने मंत्री (Brajesh Pathak became minister)

2017 विधानसभा चुनाव में लखनऊ की 9 विधानसभा में से बीजेपी ने आठ सीटों पर जीत दर्ज की थी। और 6 मंत्रियों को मंत्रिमंडल में जगह दी थी। वहीं, इस बार के चुनाव में सात विधानसभा सीटों पर भाजपा को जीत मिली। लेकिन, लखनऊ से मात्र एक मंत्री को मंत्रिमंडल में रखा गया।


जो लखनऊ कैंट विधानसभा सीट से विधायक हैं, और उनका नाम है उप मुख्यमंत्री 'ब्रजेश पाठक।'


लखनऊ का प्रतिनिधित्व हुआ कम

राजधानी से इस बार मात्र ब्रजेश पाठक मंत्रिमंडल में हैं। जबकि आशुतोष टण्डन और दिनेश शर्मा को मंत्रिमंडल में जगह न मिलना आश्चर्यजनक नहीं है। क्योंकि, जैसा भाजपा का कहना है कि परफॉर्मेंस सर्वोपरि होती है। तो उसी को उन्होंने तव्वजो भी दिया।


लखनऊ के जिन मंत्रियों को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली, उसका सीधा कारण उनकी ख़राब परफॉर्मेंस, जनता की नाराज़गी, जनता से न मिलना और उनके ख़िलाफ़ पार्टी में भी रोष था। साथ ही, उनके विभाग की ख़राब रिपोर्ट थी।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story