×

Yogi Government 2.0: योगी सरकार के 100 दिन, जानें कानून-व्यवस्था से कृषि और रोजगार के लिए अब तक क्या-क्या हुआ ?

Yogi Government 2.0: 100 दिन के रिपोर्ट कार्ड में गरीब कल्याण योजनाएं , किसानों युवाओं , बुजुर्गों के लिए तमाम स्कीमों का जिक्र किया गया है।

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 4 July 2022 5:26 AM GMT (Updated on: 4 July 2022 8:25 AM GMT)
100 days of Yogi Government
X

100 days of Yogi Government (Image credit: Newstrack)

Yogi Government 2.0: योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन कल यानी 5 जुलाई को पूरे हो जाएंगे। उससे पहले आज सरकार ने अपना रिपोर्ट कार्ड (CM Yogi report card) पेश किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस (CM Yogi press conference) कर 100 दिन के लिए कार्यों का लेखा-जोखा जनता के सामने रखा।

100 दिन के रिपोर्ट कार्ड में गरीब कल्याण योजनाएं , किसानों युवाओं , बुजुर्गों के लिए तमाम स्कीमों का जिक्र किया गया है। जिनमें प्रमुख 108200 नए आवास के निर्माण के साथ ही अब तक कुल 44 लाख आवासों का निर्माण कराया जा चुका है। 6.15 लाख करोड का जनकल्याणकारी बजट, 12535 करोड़ गन्ना मूल्य के भुगतान के साथ अब तक कुल 1.76 लाख करोड़ का भुगतान किसानों को किया जा चुका है।

इसके साथ ही ग्राउंटब्रेकिंग सेरिमनी-3 का जिक्र करते हुए 80,246 करोड़ के निवेश परियोजना शुरू की गई है। अब तक कुल 3.80 लाख करोड़ की परियोजनाओं को शुरू करने की बात कही गई है। 15 करोड़ लोगों को अप्रैल 2020 से निशुल्क राशन वितरण का भी जिक्र किया गया है। 1.90 लाख उद्यमियों को 16000 करोड़ के ऋण वितरित के साथ अब तक 2.60 करोड युवाओं को रोजगार , स्वरोजगार उपलब्ध कराने की बात लिखी गई है। इसके साथ ही 296 किलोमीटर लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निर्माण के साथ ही इस सरकार में अब तक पांच नए एक्सप्रेसवे का निर्माण हो चुका है। वहीं 1.88 करोड़ बच्चों का सरकारी स्कूल में नामांकन कराने की योजनाओं को सरकार ने उल्लेखित किया है।

सरकार द्वारा जारी 100 दिनों के रिपोर्ट कार्ड में अलग-अलग क्षेत्रों में किए गए कार्यों को अब आप को बिंदुवार बताते हैं। सबसे पहले बात गरीब कल्याण के लिए शुरू की गई योजनाओं की करते हैं।

गरीब कल्याण

98.28 लाख वृद्धजन निराश्रित महिला एवं दिव्यांगजन को 1000 मासिक पेंशन पिछले 100 दिनों में वृद्धा पेंशन के 2.25 लाख एवं निराश्रित महिला पेंशन के 6683 नए लाभार्थी चयनित किए गए।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में एक लाख नवीन बालिकाएं लाभान्वित अब तक कुल 13.88 लाख बालिकाओं को लाभ मिला।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 14085 जोड़ों का विवाह, अब तक कुल 2. 88 लाख जोड़ों का विवाह एवं शादी अनुदान दिया गया।

महिलाओं को होली को दीपावली पर निशुल्क रसोई गैस सिलेंडर अब तक कुल 1.67 करोड़ परिवारों को निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन वितरित।

88520 स्वयं सहायता समूह को रिवाल्विंग फंड योर कम्युनिटी इन्वेस्टमेंट सपोर्ट फंड के रूप में 400 करोड़ रुपए आवंटित।

3225 स्वयं सहायता समूह का गठन।

ट्रांसजेंडर वरिष्ठ नागरिकों को वृद्ध आश्रम की सुविधा।

किसानों के लिए किए गए कार्य

बंजर बीहड़ भूमि के सुधार के लिए 602 करोड़ रुपए से पंडित दीनदयाल उपाध्याय कृषि समृद्धि योजना लागू।

पीएम किसान सम्मान निधि से 4700 करोड़ों रुपया किसानों को हस्तांतरित अब तक कुल 47265 करोड़ रुपए दिए गए।

19 नवीन मंडियों का आधुनिकरण किया गया।

अलग-अलग जनपदों में 58 कृषि कल्याण केंद्र स्थापित किए गए।

बाढ़ से बचाव के लिए 591 करोड़ों रुपए की 62 परियोजनाएं पूरी हुई।

13 सहकारी बैंकों की नई शाखाएं खोली गई।

8 लाख कृषकों को 4635 करोड़ का फसल ऋण वितरित किया गया।

बुंदेलखंड के सभी जनपदों में गौ आधारित प्राकृतिक खेती।

जालौन में 40000 क्विंटल वार्षिक क्षमता के बीच विधान केंद्र की स्थापना।

105 करोड़ की लागत से 3 उपमंडी स्थलों का निर्माण।

239 राजकीय नलकूपों का आधुनिकरण किया गया।

कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए उठाए गए कदम

अपराध और अपराधियों के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति।

माफिया अपराधियों द्वारा अवैध रूप से अर्जित लगभग 844 करोड़ की अवैध संपत्ति जप्त या ध्वस्त की गई।

अब तक कुल 2925 करोड़ की अवैध संपत्ति ध्वस्त या जब्त की गई।

पोस्को एक्ट तथा महिला अपराध के 2273 अपराधियों को सजा।

68784 अतिक्रमण स्थल तथा 76 196 अवैध पार्किंग स्थल मुक्त।

धार्मिक स्थलों से आम सहमति के आधार पर 74385 लाउडस्पीकर हटाए गए।

थाना स्तर पर 16185 टॉप टेन अपराधियों का चिन्हीकर हुआ, 83721 अभियोग पंजीकृत कर 648 करोड़ से अधिक की संपत्ति जप्त।

सभी थानों में साइबर हेल्प टैक्स की स्थापना।

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा के लिए किए गए कार्य

16 करोड़ से अधिक लोगों कोरोना टीके की दोनों डोज लगी, संपूर्ण टीकाकरण 34 करोड़ के पार।

विशेष संचारी रोग नियंत्रण दस्तक अभियान के तहत एईएस जेई वायरस के खिलाफ सघन अभियान इस बीमारी से होने वाली मौतों पर 95% तक नियंत्रण।

108 एंबुलेंस सेवा में 812 नई एंबुलेंस उपलब्ध हुई।

एक जिला एक मेडिकल कॉलेज के तहत हर जिले में मेडिकल कॉलेजों की स्थापना का कार्य तेजी से चल रहा अब तक 59 मेडिकल कॉलेज संचालित 22 मेडिकल कॉलेजों की स्वीकृत निर्माणाधीन प्रक्रिया चल रही है।

एमबीबीएस की 1350 तथा पीजी की 725 सीटें बढ़ाई गई।

शिक्षा के क्षेत्र में कार्य

सभी जिलों में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का संचालन।

84 राजकीय इंटर कॉलेज और 65 बालिका छात्रावासों का संचालन तथा 39 हाई स्कूल एवं 14 इंटर कॉलेज का निर्माण।

स्कूल मैपिंग के लिए पहुंच करियर काउंसलिंग के लिए पंख ईलाइब्रेरी के लिए प्रज्ञान अनुसरण के लिए परख कौशल प्रशिक्षण के लिए प्रवीण विद्यालयों के लिए पहचान एवं संसाधन मैपिंग के लिए प्रोजेक्ट अलंकार पोर्टल का विकास।

119 राजकीय महाविद्यालय में ई-लर्निंग पार्क विकसित।

राजकीय महाविद्यालय में स्मार्ट क्लासेज की स्थापना के लिए 10 करोड़ का प्रावधान।

स्टार्टअप नीति के तहत प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों एवं एकेटीयू के संस्थानों में इनक्यूबेशन सेंटर की स्थापना।

एकेटीयू के इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार के लिए 200 करोड़ से पंडित दीनदयाल उपाध्याय गुणवत्ता सुधार योजना लागू।

अवस्थपना के कार्य

देश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण तेजी से चल रहा है।

बलिया लिंक एक्सप्रेस की प्रक्रिया प्रारंभ.

ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए दो हजार करोड़ दिए गए.

541 किलोमीटर मार्गो का चौड़ीकरण और मरम्मत.

557 नवीन ग्रामीण संपर्क मार्गों का निर्माण 77 पुलों का निर्माण.

एक्सप्रेस वे के किनारे इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए ग्रीन फील्ड नीति.

नोएडा ग्रीन फील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर एवं मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम इंटरनेशनल एयरपोर्ट अयोध्या का निर्माण शुरू.

यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में मेडिकल डिवाइस पार्क की स्थापना.

आगरा कानपुर और गोरखपुर में फ्लैटेड फैक्ट्री कंपलेक्स परियोजना शुरू.

औद्योगिक क्षेत्र और इंफ्रास्ट्रक्चर सुदृढ़ीकरण के लिए 100 करोड़ के अटल इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन का शुभारंभ.

औद्योगिक भूखंडों के उपविभाजन की नई नीति का प्रख्यापन, इससे नए उद्योगों के लिए भूखंड उपलब्ध होंगे और निवेश को गति मिलेगी.

उद्योगों की सुगमता के लिए 241 रेगुलेटरी कंप्लायंस बर्डन कम किए गए।

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के अंतर्गत 181 लघु और ईज आफ लिविंग के 21 मदों की कार्यवाही पूर्ण. ईज आफ डूइंग बिजनेस में प्रदेश को अचीवर से स्टेट का स्थान।

निवेश

40 हजार करोड़ की नई परियोजनाएं शुरू।

डाटा सेंटर पॉलिसी के तहत चार निवेश प्रस्ताव को मंजूरी 16147 करोड़ से अधिक का निवेश होगा और 4000 लोगों को रोजगार मिलेगा.

3000 करोड़ के निवेश से 115 एक्सपोर्ट ओरिएंटेड टेक्सटाइल औद्योगिक इकाई की स्थापना।

निर्यात 88000 करोड़ से बढ़कर एक लाख 55 हजार करोड़ हुआ।

रोजगार एवं स्वरोजगार

वर्ष 2017 में बेरोजगारी दर 17.5% थी जो वर्ष 2021 22 में घटकर 2.9 फीसदी हुई।

2.95 लाख करोड़ की वार्षिक ऋण योजना शुरू।

विशेष बृहद रोजगार मेलों से 8000 से अधिक युवा सेवा आयोजित हुए

रोजगार मेले में 27110 लोगों को रोजगार पत्र वितरित।

400 रोजगार मेलों में 48608 अभ्यर्थियों का चयन।

84148 नए स्ट्रीट वेंडर्स को कर्ज अब तक कुल 916148 स्ट्रीट वेंडर्स लाभान्वित हुए।

प्रधानमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, मुख्यमंत्री रोजगार योजना, मुख्यमंत्री माटी कला रोजगार योजना में 782 इकाइयों को ऋण वितरित कर 7971 व्यक्तियों को रोजगार मिला.

विद्युत

2×660 मेगावाट की तापीय परियोजना सोनभद्र के ओबरा सी एवं एटा में स्थापित जवाहरपुर तापी परियोजना की प्रथम इकाई के बायलर का संचालन।

10 जिलों में विद्युत उपकेंद्र का परिचालन

733 सर्किट किलोमीटर लंबी विद्युत लाइन से 2.40 लाखों उपभोक्ता लाभान्वित.

ग्राम्य विकास

स्वामित्व योजना में 11 लाख ग्रामीण आवासी अभिलेख घरौनी वितरित, अब तक कुल 34 लाख घरौनी में बांटी गई।

ग्राम सड़क योजना में 5000 किलोमीटर सड़क का निर्माण

6000 तालाबों अमृतसर ओवरों का निर्माण

मनरेगा में 9 करोड़ मानव दिवस सृजित

जल जीवन मिशन एवं ग्रामीण जलापूर्ति

574 ग्रामों में पाइप पेयजल परियोजना पूरी 3.76 लाख घरों को नल कनेक्शन

अटल भूजल योजना में 85 ग्राम पंचायतों में वाटर सिक्योरिटी लोन

नमामि गंगे कार्यक्रम की 25 परियोजनाएं पूरी 20 परियोजनाएं प्रगति पर

बुंदेलखंड, विंध्य क्षेत्र के अलावा 14453 ग्रामों में पाइप वाटर स्कीम का कार्य शुरू

वाटर सप्लाई एवं सीवरेज कार्य की 51 परियोजनाएं पूरी

75 स्मार्ट सिटी परियोजनाएं पूरी एवं 50 नई स्मार्ट सिटी परियोजनाएं शुरू

वन एवं पर्यावरण

35 करोड़ पौधारोपण अब तक कुल 135 करोड़ पौधारोपण हुआ

सभी ग्राम पंचायत एवं नगर निकाय में अमृत वन की स्थापना

आम निर्यात के प्रोत्साहन के लिए राज्य स्तरीय आम महोत्सव

नोट - यह सभी आंकड़े सरकार द्वारा जारी किए गए हैं।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story