×

UP IPS Transfer: योगी सरकार ने 14 आईपीएस अफसरों का किया तबादला, देखें लिस्ट

UP IPS Transfer: घुले सुशील चन्द्रभान को बरेली का नया एसएसपी बनया गया है और प्रभाकर चौधरी को ट्रांसफर लखनऊ कर दिया गया है। अब आईपीएस प्रभाकर चौधरी सेनानायक 32वीं वाहिनी पी०ए०सी०, लखनऊ में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।

Durgesh Bhatt
Published on: 30 July 2023 5:47 PM GMT (Updated on: 31 July 2023 2:03 AM GMT)
UP IPS Transfer: योगी  सरकार ने 14 आईपीएस अफसरों का किया तबादला, देखें लिस्ट
X
UP IPS Transfer (Pic: Social Media)

UP IPS Transfer List: उत्तर प्रदेश में आज यानी रविवार देर रात योगी सरकार ने प्रदेश में 14 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया। घुले सुशील चन्द्रभान को बरेली का नया एसएसपी बनया गया है और प्रभाकर चौधरी को ट्रांसफर लखनऊ कर दिया गया है। अब आईपीएस प्रभाकर चौधरी सेनानायक 32वीं वाहिनी पी०ए०सी०, लखनऊ में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अपराध, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उ०प्र० लखनऊ की जिम्मेदारी संभाल रहे राठौर किरीट कुमार हरिभाई को सेनानायक 35वीं वाहिनी, पी०ए०सी०, लखनऊ स्थानांतरण किया गया है।

यहां देखें लिस्ट

  • संतोष कुमार मिश्र को पुलिस अधीक्षक, जनपद मिर्जापुर से पुलिस अधीक्षक, अपराध, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० लखनऊ के लिए भेजा गया है।
  • प्रभाकर चौधरी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली से सेनानायक 32वीं वाहिनी पी०ए०सी०, लखनऊ ट्रांसफर किया गया है।
  • राठौर किरीट कुमार हरिभाई को पुलिस अधीक्षक, अपराध, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उ०प्र० लखनऊ से सेनानायक 35वीं वाहिनी , पी०ए०सी०,लखनऊ के लिए स्थानांतरित किया गया है।
  • घुले सुशील चन्द्रभान को पुलिस अधीक्षक, जनपद सीतापुर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद बरेली की जिम्मेदारी दी गई है।
  • विनीत जायसवाल को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, लखनऊ से पुलिस अधीक्षक, जनपद चन्दौली ट्रांसफर किया गया है।
  • कुँवर अनुपम सिंह को पुलिस अधीक्षक, जनपद कन्नौज से पुलिस अधीक्षक, जनपद अमरोहा की जिम्मेदारी मिली है।
  • अंकुर अग्रवाल को पुलिस अधीक्षक, जनपद चन्दौली से पुलिस अधीक्षक, जनपद बांदा बनाया गया है।
  • मो० मुश्ताक को पुलिस अधीक्षक, रेलवे आगरा से पुलिस अधीक्षक, जनपद ललितपुर बनाया गया है।
  • अमित कुमार आनन्द को पुलिस अधीक्षक, जनपद सिद्धार्थनगर से पुलिस अधीक्षक, जनपद कन्नौज बनाया गया है।
  • अभिषेक कुमार अग्रवाल को पुलिस अधीक्षक, जनपद ललितपुर से पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर की जिम्मेदारी दी गई है।
  • चकेश मिश्र पुलिस अधीक्षक, जनपद सम्भल से पुलिस अधीक्षक, जनपद सीतापुर की जिम्मेदारी दी गई है।
  • आदित्य लंगेह को पुलिस अधीक्षक, जनपद अमरोहा से पुलिस अधीक्षक, रेलवे आगरा बना दिया है।
  • कुलदीप सिंह गुनावत को पुलिस अधीक्षक, नगर जनपद अलीगढ़ से पुलिस अधीक्षक जनपद सम्भल की जिम्मेदारी दी गई है।
  • 2014 बैच के आईपीएस अभिनन्दन को पुलिस अधीक्षक, जनपद बांदा से पुलिस अधीक्षक, रेलवे आगरा बनाया गया है।

Durgesh Bhatt

Durgesh Bhatt

Next Story