×

Zila Panchayat Election UP 2021 : जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान इन जगहों पर भिड़े सपा और बीजेपी नेता

उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्षों का चुनाव हो रहा है। सभी जिलों में सभी सदस्यों को थ्री लेयर सुरक्षा प्रदान की गई है। मतदान केंद्रों पर भारी सुरक्षा बल तैनात है। मगर इसके बाद भी जगह-जगह से मतदान केंद्रों से झगड़े की खबरें आ रही है।

Priya Panwar
Newstrack Priya Panwar
Published on: 3 July 2021 9:11 AM GMT (Updated on: 3 July 2021 9:12 AM GMT)
Zila Panchayat Election UP 2021 : जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान इन जगहों पर भिड़े सपा और बीजेपी नेता
X

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्षों का चुनाव हो रहा है। सभी जिलों में सभी सदस्यों को थ्री लेयर सुरक्षा प्रदान की गई है। मतदान केंद्रों पर भारी सुरक्षा बल तैनात है। मगर इसके बाद भी जगह-जगह से मतदान केंद्रों से झगड़े की खबरें आ रही है। बता दें कि 75 में से 22 जिलों में निर्विरोध चुनाव हुआ है। वहीं बाकी 53 जिलों में सुबह 11 बजे से मतदान जारी है। तीन बजे तक वोट डाले जाएंगे और पांच बजे तक परिणाम घोषित होंगे।

कहां कहां हुआ झगड़ा

आपस में भिड़े सपा और बीजेपी के नेता

संभल . जिले में मतदान शुरू होते ही बीजेपी और सपा के नेता आमने सामने आ गए। यहां भारी पुलिस बल के बीच दोनों पार्टियों के नेता धक्का मुक्की करने लगे। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने किसी तरह मामले को संभाला। यहां सपा और बीजेपी प्रत्याशी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। जिले कलेक्ट्रेट परिसर में मतदान हो रहा है। जिसमें 35 सदस्य वोट डालेंगे।

अयोध्या में सपा और बीजेपी कार्यकर्ताओं की झड़प

मतदान के दौरान अयोध्या में भी सपा और बीजेपी कार्यकर्ता के बीच झड़प हो गई। यहां कलेक्ट्रेट बैरियर में सपा और भारतीय जनता पार्टी के दो कार्यकर्ता आपसे भीड़ गए। स्थिति ज्यादा न बिगड़े इसलिए मौके पर मौजूल पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए दोनों को हटा दिया। कहा जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य मान सिंह का विरोध किया गया। जिसके बाद यह विवाद शुरू हुआ। सपा ने भाजपा के कार्यकर्ताओं पर मान सिंह की पिटाई करने का आरोप लगाया है।

सपा समर्थकों को भाजपाईयों ने घेरा

बलिया जिले में भी शांतिपूर्ण ढंग से मतदान नहीं हुआ। यहां विवाद जब शुरू हो गया। जब सपा समर्थक सदस्य और अन्य कार्यकर्ता जब निजी बस में सवार होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामें को शांत कराया है और सपा सदस्यों को अंदर गेट तक पहुंचाया ।

सपा नेताओं ने किया हंगामा, पुलिस पर लगाया आरोप

बरेली में भी मतदान के दौरान हंगामा देखने को मिला। यहां जिलाधिकारी कार्यालय में वोट डाले जा रहे है। बीजेपी के 14 और सपा के 4 सदस्य वोट डाल चुके हैं। इसी दौरान सपा जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने गेट पर हंगामा शुरू कर दिया और आरोप लगाया कि पुलिस ने अंदर जा रहे नेताओं से अभद्रता की है। जिसके बाद पुलिस ने किसी तरह मामले को संभाला।

इन जिलों में हो रहा है चुनाव

शामली, मुज्जफरनगर, बागपत, हापुड़, संभल, बरेली, कानपुर, ऐटा, कौशांबी, प्रयागराज, लखीमपुर, कन्नौज, भदोही, सोनभद्र, संतकबीर नगर, लखनऊ, बस्ती, अयोध्या, मैनपूरी, फिरोजाबाद, कासगंज, मथुरा, उन्नाव, हरदोई, सीतापुर, महराजगंज, कुशीनगर, अमेठी, बाराबंकी, सुल्तानपुर, आजमगढ़, जौनपुर, चंदौली, बलिया, फतेहपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, प्रतापगढ, सिद्धार्थनगर, बस्ती समेत अन्य जिलों में मतदान जारी है।


Priya Panwar

Priya Panwar

Next Story