×

Ayodhya Video: इन दिग्गजों को पछाड़ मोदी बनाएंगे अयोध्या आने का Record, देखें YFactor में Ram Mandir पर खास रिपोर्ट

Ayodhya Ram Mandir Video: नरेंद्र मोदी भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री होने वाले हैं, जिसने सबसे अधिक बार अयोध्या की यात्रा की है। वह पाँच बार अब तक अयोध्या औपचारिक रूप से जा चुके हैं।

Network
Newstrack Network
Published on: 20 Jan 2024 12:22 PM GMT
X

Ayodhya Ram Mandir Video: सियाराम मय सब जग जानी, करहुं प्रणाम जोरी जुग पाणी। इस समय समूचा देश राम मय हो रहा है। इसलिए कि बहुत लड़ाई के बाद अदालत दर अदालत जाने के बाद बहुसंख्यकों को इस बात का अवसर मिला है कि वे सर्वोच्च अदालत के आदेश से अयोध्या में राम मंदिर तामीर कर सकते हैं। हर्ष और प्रसन्नता का चारों तरफ़ जो माहौल दिख रहा है,इसकी लिए लंबी अवधि भी है। वैसे तो एक सदी कह सकते हैं, पर दो दशक से तो बहुसंख्यक समाज अयोध्या के राम जन्म स्थल पर एक मंदिर बनाने का सपना देख रहा था। यह सपना पूरा हुआ।

हालाँकि इस सपने को पूरा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी को अपने सारे आनुषंगिक संगठन लगाने पड़े। नरेंद्र मोदी पर भी यह तोहमत मढ़ी गई कि उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ने के बाद उन्होंने अयोध्या की जगह काशी चुना। हम यह भूल गये कि भारतीय जनता पार्टी के तीन शक्ति केंद्रों में- अयोध्या, मथुरा और काशी हैं। अयोध्या की लड़ाई नरेंद्र मोदी के उत्तर प्रदेश आने से पहले ही बहुत दूर तक चली आई थी। लेकिन जब नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के काशी से चुनाव लड़ने आये तो उन पर यह तोहमत मढ़ी गयी कि वह अयोध्या से कटते हैं। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी उन लोगों में है, जो राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय तौर पर उपस्थित नहीं थे। पर इन सारी बातों को नरेंद्र मोदी के कामकाज , नरेंद्र मोदी के फ़ैसले और नरेंद्र मोदी की अयोध्या की यात्राओं ने ग़लत साबित कर दिया।

नरेंद्र मोदी भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री होने वाले हैं, जिसने सबसे अधिक बार अयोध्या की यात्रा की है। वह पाँच बार अब तक अयोध्या औपचारिक रूप से जा चुके हैं। अनौपचारिक यात्राओं का ज़िक्र हम कर ही नहीं सकते हैं। अगर दूसरे प्रधानमंत्रियों के अयोध्या से लगाव व अयोध्या की यात्राओं का ज़िक्र करें।तो नरेंद्र मोदी बहुत आगे बैठते हैं। पीएम मोदी सबसे ज़्यादा बार अयोध्या आने वाले प्रधानमंत्री बन जायेंगे। वह चौथी बार 30 दिसंबर को अयोध्या पहुँच रहे हैं। पाँचवीं बार वो 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या में रहेंगे। इस तरह रामलला का दर्शन-पूजन करने वाले वो भारत के अब तक के पहले प्रधानमंत्री होंगे।

सबसे पहली बार 1992 में तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष डॉ. मुरली मनोहर जोशी के साथ नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुँचे थे। उन्होंने 2009 व 2014 के लोकसभा चुनाव में भी अयोध्या में जनसभाएँ की।

- पीएम नरेन्द्र मोदी से पहले भी चार प्रधानमंत्री अयोध्या आ चुके हैं। लेकिन किसी ने रामलला का दर्शन करना उचित नहीं समझा।

- पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी अपने पूरे जीवन काल में तीन बार अयोध्या आईं। 1966 में उन्होंने सरयू पुल का उद्घाटन किया। फिर 1975 में नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया। तीसरी बार 1979 में उनका अयोध्या आना हुआ था।

- पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी 1984 में और 1989 में अयोध्या चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इसके बाद 1990 में भी राजीव गांधी की सद्भावना यात्रा अयोध्या गई थी।

- पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री रहते हुए दो बार अयोध्या आए थे। पहली बार 2002 में परमहंस रामचंद्र दास के साकेतवास पर उनका अयोध्या आना हुआ था। अटल जी दूसरी बार 2004 में सरयू रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण करने यहां आए थे । हवाई अड्डे पर उन्होंने सभा भी की थी।

- 1997 में तत्कालीन प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा भी अयोध्या आए थे । उन्होंने सरयू रेलवे ओवरब्रिज की आधारशिला रखी थी।

इस तरह देखें तो अयोध्या का इतिहास अब नये ढंग से जब भी लिखा जायेगा तो नरेंद्र मोदी के लिए एक स्वर्णिम अध्याय होगा। चाहे वह अध्याय मंदिर के निर्माण व लोकार्पण से जुड़ा हुआ हो, चाहे अयोध्या के विकास से हो। या अयोध्या में सबसे अधिक बार प्रधानमंत्रियों की यात्रा से हो।

Admin 2

Admin 2

Next Story