×

Viral Video: मगरमच्छ को पीठ पर लेजाते हुए दिखा बच्चा, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

Viral Video: वायरल वीडियो में एक छोटा बच्चा अपनी पीठ पर मगरमच्छ को लादकर लेकर जा रहा है। इसे देख कोई भी अपने आंखो पर भरोसा नहीं कर पा रहा है, लेकिन ये सत्य है। जहां बच्चे छोटे-छोटे जानवर से डर जाते हैं, वहां ये बच्चा इतनी सी उम्र में इस मगरमच्छ बड़े आराम से लेकर जा रहा है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 29 Dec 2022 11:54 AM GMT
Viral Video
X

Viral Video(video-social media)

Viral Video: सोशल मीडिया पर जानवरों और इंसानों से जुड़े कई वीडियो वायरल होते हैं। जिसे देख कर यूजर्स को बहुत मजा आता है। ज्यादातर यूजर्स बच्चों के वीडियो देखना पसंद करते हैं क्योंकि वह वीडियो में कुछ ऐसा करते हैं। जिसे देख किसी के भी होश उड़ जाते हैं, परन्तु कभी जानवर और इंसान एक साथ एक ही वीडियो में देखने को मिलते हैं तो बहुत मजा आता है। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिमसें एक छोटा बच्चा अपनी पीठ पर मगरमच्छ को लेकर जा रहा है।

बिना डरे मगरमच्छ को कराई बच्चे ने अपनी पीठ पर सवारी, देखें वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में एक छोटा बच्चा अपनी पीठ पर मगरमच्छ को लादकर लेकर जा रहा है। इसे देख कोई भी अपने आंखो पर भरोसा नहीं कर पा रहा है, लेकिन ये सत्य है। जहां बच्चे छोटे-छोटे जानवर से डर जाते हैं, वहां ये बच्चा इतनी सी उम्र में इस मगरमच्छ बड़े आराम से लेकर जा रहा है। बच्चा ऐसा करते हुए काफी एन्जॉय कर रहा है। आसपास कुछ लोग भी मौजूद है जो बच्चे को देख कर हैरान हो रहे हैं और उसका वीडियो भी बना रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस हैरान करने वाले वीडियो को सोशल मीडिया पर log.kya.kahenge नामक अकाउंट ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा ये अलग लेवल की दोस्ती है। वीडियो पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं, यूजर्स वीडियो पर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ये बच्चा मगरमच्छ को खाने जा रहा है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कितनी हिम्मत है इस बच्चे में कि मगरमच्छ से भी नहीं डर रहा है। वीडियो पर अब तक 15,312 लाइक्स आ चुके हैं। सभी यूजर्स वीडियो को बहुत पसंद कर रहे हैं।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story