×

Viral Video: कुत्ते पर किया शेर ने हमला, फिर जो हुआ, वीडियो देख हो जाओगे हैरान

Viral Video: वायरल वीडियो में एक व्यक्ति ने शेर को बड़े आराम से पकड़ा हुआ है, इसके बाद शेर की नजर अचानक से कुत्ते पर पड़ जाती है। फिर वह उसके पीछे भागने लगता है, लेकिन शेर का मालिक उसे पकड़ लेता है। परन्तु शेर मालिक के पकड़ में भी नहीं आता है

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 22 Dec 2022 8:38 AM GMT
X

Viral Video(photo-social media)

Viral Video: सोशल मीडिया पर कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जिसे देख कर हैरानी हो जाती है। ये वीडियो जानवरों के ज्यादा होते हैं, क्योंकि वह वीडियो में कुछ ऐसा करते हैं। जो कभी मजेदार होती है तो कभी इमोशनल, यूजर्स इनके वीडियो देखना बेहद पसंद भी करते हैं। आपने शेर को अन्य जानवरों पर हमला करते तो देखा ही होगा परन्तु इंसान को शेर सम्भालते नहीं देखा होगा, सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक शेर कुत्ते पर हमला कर देता है, इस दौरान शेर को एक व्यक्ति रोक लेता है।

मुश्किल से व्यक्ति ने संभाला शेर, वीडियो देख हो जाएंगे रोंगटे खड़े

वायरल वीडियो में एक व्यक्ति ने शेर को बड़े आराम से पकड़ा हुआ है, इसके बाद शेर की नजर अचानक से कुत्ते पर पड़ जाती है। फिर वह उसके पीछे भागने लगता है, लेकिन शेर का मालिक उसे पकड़ लेता है। परन्तु शेर मालिक के पकड़ में भी नहीं आता है, फिर मालिक किसी अन्य व्यक्ति को कुत्ते को पकड़ने के लिए कहता है। लेकिन शेर तभी शांत नहीं होता है, वह कुत्ते पर ही अपनी नजर रखता है। मालिक उसे शांत करने की बहुत कोशिश करता रहता है। सोशल मीडिया पर शेर का भयानक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

इस हैरान करने वाले वीडियो को फेसबुक पर शेयर किया है। वीडियो पर अब तक 7.3k लाइक्स आ चुके हैं, यूजर्स वीडियो पर मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा उनके पास एक जंजीर बाघ क्यों है? यह एक संरक्षित प्राणी है। क्या अधिकारियों को पता है?, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कंट्रोल होता नहीं तो बहार क्यू निकलते हो। अपने घर में टाइगर का खाना बनकर रहा करो। अन्य यूजर ने लिखा इन जोकरों को बाघ को पालतू जानवर के रूप में रखने की अनुमति कैसे है कौन हैं ये लोग यह खबर पढ़ना अच्छा लगेगा कि बाघ ने बेवकूफ को नाश्ते में खाया।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story