×

US Shooting: फिर थर्राया अमेरिका, टेक्सास के मॉल में बंदूकधारी ने कम से कम 9 लोगों की हत्या की, सात लोग घायल

US Shooting: अमेरिका के टेक्सास में गोलीबारी की घटना सामने आई है। टेक्सास के मॉल में बंदूकधारी ने कम से कम 9 लोगों की हत्या कर दी, वहीं, गोलीबारी में सात लोग घायल हो गए हैं।

Jugul Kishor
Published on: 7 May 2023 8:14 AM GMT (Updated on: 7 May 2023 8:58 AM GMT)
US Shooting: फिर थर्राया अमेरिका, टेक्सास के मॉल में बंदूकधारी ने कम से कम 9 लोगों की हत्या की, सात लोग घायल
X
सांकेतिक तस्वीर ( सोशल मीडिया)

US Shooting: अमेरिका के टेक्सास में गोलीबारी की घटना सामने आई है। टेक्सास के मॉल में बंदूकधारी ने कम से कम 9 लोगों की हत्या कर दी। वहीं, गोलीबारी में सात लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों में कई बच्चे भी शामिल हैं। जानकारी मिल रही है कि पुलिस ने हमलावर को भी मार गिराया है।

बंदूकधारी को पुलिस ने मार गिराया

माडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस चीफ ब्रायन हार्वे ने बताया है कि गोली चलाने वाले युवक को पुलिस ने मार गिराया है। उन्होने कहा कि बंदूकधारी युवक ने ये काम अकेले ही किया है। वहीं हार्वे ने आगे कहा कि बंदूकधारी ने प्रीमियम आलटलेट्स मॉल के बाहर गोलीबारी करनी शुरू कर दी, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई, वहीं सात लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जिसमें से तीन की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। वहीं घायलों में बच्चे भी शामिल है।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताई घटना की सच्चाई

एक प्रत्यक्षदर्शी ने मीडिया को इस पूरी घटना के बारे में बताया है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बंदूकधारी फुटपाथ के नीचे चल रहा था और लोगों के ऊपर गोलियां बरसाए जा रहा था। मॉल के बाहर फुटपाथ पर लोगों को खून से लतपथ साफ देखा जा सकता था। बंदूक धारी अकेला ही फायरिंग कर रहा था। उसके साथ में दूसरा कोई व्यक्ति नहीं था। उसने बताया कि पुलिस ने बंदूकधारी के मार गिराया। प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि घटना के दौरान मॉल के बाहर भगदड़ मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर उधर भाग रहे थे। वहीं, फायरिंग की आवाज सुनकर सैकड़ों लोग मॉल के बाह इकठ्ठा हो गए।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story