×

एमनेस्टी इंटरनेशनल: रोहिंग्या पर रंगभेद व्यवस्था लागू कर रहा म्यांमार

aman
By aman
Published on: 21 Nov 2017 11:17 AM GMT
एमनेस्टी इंटरनेशनल: रोहिंग्या पर रंगभेद व्यवस्था लागू कर रहा म्यांमार
X
एमनेस्टी इंटरनेशनल: रोहिंग्या पर रंभभेद व्यवस्था लागू कर रहा म्यांमार

पेडा: एमनेस्टी इंटरनेशनल ने मंगलवार (21 नवंबर) को म्यांमार पर रोहिंग्या मुस्लिम समुदाय पर रंगभेद व्यवस्था लागू करने का आरोप लगाया। कहा, कि भेदभाव की संस्थागत प्रणाली मानवता के खिलाफ अपराध है। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, मानवाधिकार समूह ने म्यांमार के राखिने राज्य में रोहिंग्या संकट पर दो साल की जांच के बाद एक रिपोर्ट जारी की है।

एमनेस्टी ने कहा, कि 'रोहिंग्या राज्य प्रायोजित, संस्थागत भेदभाव की एक दोषपूर्ण प्रणाली में फंस गए हैं, जो रोहिंग्या के जीवन के सभी पहलुओं को गंभीर रूप से प्रतिबंधित करता है।'

ये भी पढें ...चीन की शरण में पहुंचा बांग्लादेश, रोहिंग्याओं को लेकर लगाईं ये गुहार

2012 से रोहिंग्याओं का दमन बढ़ा

एमनेस्टी इंटरनेशनल की वरिष्ठ शोध निदेशक एना नीस्तैत ने एक बयान में कहा, 'म्यांमार प्रशासन रोहिंग्या महिलाओं, पुरुषों व बच्चों को अलग-अलग रखे हुए है, जो अमानवीय रंगभेद प्रणाली से त्रस्त हैं।' संगठन ने कहा कि राखिने में रोहिंग्या समुदाय व बौद्धों के बीच सांप्रदायिक संघर्ष शुरू होने से 2012 से रोहिंग्याओं का दमन बढ़ा है।

राज्य प्रायोजित भेदभाव के कदम से रोहिंग्या लोगों की आजादी के अधिकार सीमित हो गए हैं, जिससे रोजगार, स्वास्थ्य व शिक्षा में बाधा पैदा हो रही है।

ये भी पढें ...म्यांमार से बोला UN : बांग्लादेश से रोहिंग्याओं की स्वैच्छिक हो वापसी

आईएएनएस

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story