×

इंडोनेशिया में 7.3 तीव्रता का आया भूकंप, सुनामी की चेतावनी नहीं

इंडोनेशिया में 7.3 मैग्निट्यूड का भूकंप आया. यह जानकारी संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने दी। समाचार एजेंसी के अनुसार, इंडोनेशिया की भूभौतिकी एजेंसी ने कहा क बंदा सागर में 7.3 तीव्रता के भूकंप से सुनामी की कोई संभावना नहीं है।

Vidushi Mishra
Published on: 24 Jun 2019 6:18 AM GMT
इंडोनेशिया में 7.3 तीव्रता का आया भूकंप, सुनामी की चेतावनी नहीं
X

नई दिल्ली: इंडोनेशिया में 7.3 मैग्निट्यूड का भूकंप आया। यह जानकारी संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने दी। समाचार एजेंसी के अनुसार, इंडोनेशिया की भूभौतिकी एजेंसी ने कहा क बंदा सागर में 7.3 तीव्रता के भूकंप से सुनामी की कोई संभावना नहीं है।

वहीं जापान के मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि पूर्वी जापान में 5.5 की तीव्रता के साथ भूकंप आया। समाचार लिखे जाने तक दोनों जगह तक भूकंप से नुकसान या किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं थी।

यह भी देखें... संसद: आज लोकससभा में पेश होंगे जरूरी विधेयक, गृह मंत्री शाह पेश करेंगे पहला बिल

पिछले हफ्ते इंडोनेशिया के पापुआ इलाके में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया था, लेकिन ज्यादा नुकसान की रिपोर्ट नहीं थी। बीते साल, सुलावेसी द्वीप पर 7.5 तीव्रता का भूकंप और उसके बाद की सुनामी के चलते एक हजार से अधिक लापता घोषित हो गए थे।

इंडोनेशिया अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण लगातार भूकंपीय और ज्वालामुखी गतिविधियों का सामना करता है जहां टेक्टोनिक प्लेट्स टकराती हैं।

पिछले साल, सुलावेसी द्वीप पर 7.5 तीव्रता का भूकंप और उसके बाद की सुनामी ने एक हजार से अधिक लापता घोषित कर दिया।

26 दिसंबर 2004 को 9.1 तीव्रता का भूकंप आचे प्रांत में आया था, जिससे सुनामी आई और 170,000 से अधिक लोग मारे गए थे।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story