×

कर्मचारियों सावधान! अगर लिया दहेज तो जाएगी नौकरी, होगी कानूनी कार्यवाही

यूएई (United Arab Emirates) के शारजाह की एरीज ग्रुप एंड कंपनी ने भारत सहित दुनिया में दहेज लेने वाले लोगों के लिए ये अनोखी शुरूआत की है। कंपनी ने अपने कर्मचारियों पर दहेज विरोधी नीति चलाई है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 27 Jun 2021 9:26 AM GMT
Employees of this Indian company will have to take dowry expensive, job can go on demand
X

दहेज विरोधी नीति (फोटो-सोशल मीडिया)

नई दिल्ली: दहेज लेने वालों के खिलाफ एक कंपनी ने अनोखी पहल की है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर संयुक्त अरब अमीरात(United Arab Emirates) के शारजाह शहर की एक कंपनी ने इस बारे में ऐलान किया है। कंपनी ये भी घोषणा की है जो भी इस नियम को तोड़ेगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाए जाएंगें।

यूएई (United Arab Emirates) के शारजाह की एरीज ग्रुप एंड कंपनी ने भारत सहित दुनिया में दहेज लेने वाले लोगों के लिए ये अनोखी शुरूआत की है। कंपनी ने अपने कर्मचारियों पर दहेज विरोधी नीति चलाई है।

कंपनी ने चलाई के लिए नीति

मतलब कि अब इस कंपनी में काम करने वाले सभी कर्मचारी शादियों में दहेज की मांग करेंगे तो उन्हें नौकरी से तो निकाल ही दिया जाएगा, साथ ही उनपर कानूनी कार्रवाई भी किया जाएगी। बता दें, इस कंपनी का कई देशों में कारोबार चल रहा है।

महिलाओं के लिए बनाई गई इस नीति के देखें तो कंपनी के संस्थापक और सीईओ सोहन रॉय दुनिया में पहली बार है कि किसी संस्था द्वारा दहेज विरोधी नीति को रोजगार एग्रीमेंट का हिस्सा बनाया गया है। और एक भारतीय संस्थान के रूप में, हमें इस पर बहुत गर्व है।

जानकारी देते हुए बता दें, कि इसी साल 8 मार्च को महिला दिवस के अवसर पर इस कंपनी ने देहज विरोधी कानून का प्रस्ताव रखा था। और अब इसी हफ्ते कंपनी ने इसे लागू कर दिया है।

कर्मचारियों पर कड़ा एक्शन

ऐसे में 16 देशों में कंपनी की शाखाओं में काम करने वाले भारतीयों सहित सभी कर्मचारियों के बीच इस नीति को मजबूती से लागू की गई है।

तो कंपनी के नए नियमों के मुताबिक, भविष्य में दहेज लेने या देने वाले किसी भी कर्मचारी को आगे काम करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन कर्मचारियों पर कड़ी कार्यवाही भी की जाएगी।

शारजाह की इस कंपनी में काम कर रहे कर्मचारियों को एग्रीमेंट रिन्युअल कराने के लिए पहले इस दहेज विरोधी नीति पर हस्ताक्षर करना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके साथ ही दहेज विरोधी जागरूकता अभियान चलाने को भी निर्देश जारी किया गया है। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक किया जा सके।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story