×

Qatar News: कतर में 8 पूर्व भारतीय नौसैनिकों को बड़ी राहत, अब नहीं होगी फांसी, भारत सरकार ने की थी अपील

Qatar News: कतर कोर्ट ने 26 अक्टूबर 2023 को इन पूर्व नेवी अफसरों को मौत की सजा सुनाई थी। इसके बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने फैसले पर हैरानी जताई थी और आश्वासन दिया था कि सरकार सभी कानूनी विकल्प तलाश रही है। इसके बाद नवंबर के आखिरी सप्ताह में भारत सरकार ने मौत की सजा के खिलाफ याचिका दायर किया था।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 28 Dec 2023 11:37 AM GMT
Big relief to 8 former Indian marines in Qatar, now they will not be hanged, Indian government had appealed
X

कतर में 8 पूर्व भारतीय नौसैनिकों को बड़ी राहत, अब नहीं होगी फांसी, भारत सरकार ने की थी अपील: Photo- Social Media

Qatar News: भारत सरकार की अपील रंग लायी है। कतर में मौत की सजा पाए 8 पूर्व भारतीय नौसैनिकों को बड़ी राहत मिली है। भारत सरकार के लगातार प्रयास के बाद इन नेवी अफसरों की मौत की सजा पर रोक लगा दी गई है। पिछले साल कतर में गिरफ्तार किए गए 8 पूर्व भारतीय नेवी ऑफसरों को कतर की एक अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी। इसके बाद इस मामले को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कतर में स्थित कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सजा कम कर दी है। इसे भारतीय विदेश मंत्रालय और नेवी अधिकारियों के परिजनों की बड़ी सफलता मानी जा रही है।

कोर्ट ने 26 अक्टूबर को सुनाई थी सजा-

कतर कोर्ट ने 26 अक्टूबर 2023 को इन पूर्व नेवी अफसरों को मौत की सजा सुनाई थी। इसके बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने फैसले पर हैरानी जताई थी और आश्वासन दिया था कि सरकार सभी कानूनी विकल्प तलाश रही है। इसके बाद नवंबर के आखिरी सप्ताह में भारत सरकार ने मौत की सजा के खिलाफ याचिका दायर किया था। आपको बता दें कि भारतीय नौसेना के आठ पूर्व अफसर कतर में देहरा ग्लोबल टेक्नोलॉजी एंड कंसल्टेंसी सर्विसेज नामक कंपनी के लिए काम कर रहे थे। अगस्त 2022 में इन पूर्व अफसरों को गिरफ्तार कर लिया गया था। इन पर कथित तौर पर जासूसी के आरोप लगाए गए थे।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story