×

26/11 हमले के आरोपी साजिद मीर को चीन ने बचाया, INDIA-US के 'ग्लोबल टेररिस्ट' घोषित करने के प्रस्ताव पर UN में लगाया वीटो

Terrorist Sajid Mir: चीन ने 26/11 मुंबई हमले में वांछित लश्कर के आतंकवादी साजिद मीर को संयुक्त राष्ट्र में ग्लोबल टेररिस्ट की सूची में डालने के प्रस्ताव को रोक दिया है। चीन ने वीटो लगाकर भारत-अमेरिकी कोशिश को झटका दिया।

Aman Kumar Singh
Published on: 20 Jun 2023 4:26 PM GMT (Updated on: 20 Jun 2023 4:44 PM GMT)
26/11 हमले के आरोपी साजिद मीर को चीन ने बचाया, INDIA-US के ग्लोबल टेररिस्ट घोषित करने के प्रस्ताव पर UN में लगाया वीटो
X
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और आतंकी साजिद मीर (Social Media)

Terrorist Sajid Mir: चीन ने एक बार फिर अपना पैंतरा चला और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी साजिद मीर (LeT terrorist Sajid Mir) को बचा लिया। चीन ने संयुक्त राष्ट्र (UN) में साजिद मीर को 'ग्लोबल टेररिस्ट' (Sajid Mir Global Terrorist) घोषित करने के प्रस्ताव पर वीटो लगा दिया। इस फैसले के साथ ही चीन ने पाकिस्तान से अपनी यारी निभाते हुए भारत और अमेरिका के प्रस्ताव पर रोक लगा दी।

दरअसल, भारत और अमेरिका दोनों देश साजिद मीर को ग्लोबल टेररिस्ट की लिस्ट में डालना चाहता है। मगर, चीन हमेशा ही उसमें अड़ंगा लगा देता है। आपको बता दें, साजिद मीर 26/11 मुंबई आतंकी हमलों में शामिल था। मीर को 2019 में ग्लोबल टेररिस्ट घोषित किया गया था।

इंडिया के मोस्ट वांटेड पर 41 Cr. रुपए का इनाम

आपको बता दें, अमेरिका ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी साजिद मीर पर 5 मिलियन डॉलर यानी करीब 41 करोड़ रुपए का इनाम रखा है। साजिद मीर भारत के 'मोस्ट वांटेड' आतंकियों में से एक है। पिछले वर्ष भी चीन ने संयुक्त राष्ट्र (United Nations) में वीटो लगाकर साजिद मीर को बचाया था। मीर को मुंबई हमले का प्लानर कहा जाता रहा है। बीते साल जून में आतंकी मीर को पाकिस्तान की एक एंटी टेररिज्म कोर्ट ने टेरर फाइनेंसिंग के मामले में 15 साल से भी अधिक की जेल की सजा सुनाई थी।

26/11 अटैक में 160 से ज्यादा मौतें

मुंबई में हुए 26/11 हमले में 160 से अधिक लोगों की मौत हुई थी, वहीं 300 से भी ज्यादा लोग घायल हुए थे। मुंबई आतंकी हमले (Mumbai Terror Attack) में अमेरिका के भी कुछ लोगों की जान गई थी। लश्कर के आतंकी साजिद मीर को भारत और अमेरिका पिछले कई वर्षों से तलाश रहा है। मगर, वह दोनों की पहुंच से बाहर है। साजिद मीर संयुक्त राष्ट्र में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी है।

हाफिज सईद का करीबी है साजिद मीर

भारत का मोस्ट वांटेड साजिद मीर को लश्कर सरगना हाफिज मोहम्मद सईद (Hafiz Mohammad Sayeed) का भी करीबी माना जाता है। साजिद मीर ने डेविड कोलमैन हेडली (David Coleman Headley) समेत कई आतंकियों के साथ मुंबई आतंकी हमलों की प्लानिंग की थी। मीर ने तीन महाद्वीपों में आतंकी समूह की पहुंच का विस्तार किया। उसने ऑस्ट्रेलिया (Australia), अमेरिका (America) और फ्रांस (France) में आतंकी हमलों की साजिश रची।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story