×

Cryptocurrency: EU ने रूस पर और कसा शिकंजा, अब क्रिप्टो सर्विसेज पर भी लगाया प्रतिबंध

Russia Ukraine War: रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला किए जाने के बाद से ही आर्थिक मोर्चे पर EU रूस पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। EU ने अब crypto services को लेकर रूस पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Bishwajeet Kumar
Published on: 12 April 2022 3:44 AM GMT
European Union imposes sanctions on Russia over crypto services
X

यूरोपियन यूनियन ने क्रिप्टो सर्विसेस को लेकर रूस पर लगाया प्रतिबंध (तस्वीर साभार : सोशल मीडिया)

Russia Ukraine Conflict : रूस यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध (Russia Ukraine War) को डेढ़ महीने से भी अधिक का वक्त हो गया है। इस बीच यूरोपियन यूनियन (EU) ने रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं। हाल ही में यूरोपियन यूनियन (European Union) ने रूस के ऊपर क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) को लेकर एक प्रतिबंध लगा दिया है। इस प्रतिबंध में यूरोपियन यूनियन (European Union) के देशों ने अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टो सर्विसेस (crypto services) को लेकर रूस पर रोक लगाया है। यूरोपियन यूनियन संघ के इस प्रतिबंध के कारण रूस को आर्थिक मोर्चे पर अब और बुरे हालात से जूझना पड़ेगा।

रूस पर क्रिप्टो करेंसी प्रतिबंध से क्या होगा?

यूरोपियन यूनियन द्वारा रूस पर लगातार आर्थिक मोर्चे को लेकर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। इसी सिलसिले में अब यूरोपियन यूनियन संघ के देशों ने क्रिप्टो सर्विसेस को लेकर रूस पर रोक लगाया है। यूरोपियन यूनियन द्वारा रूस पर लगाए इस प्रतिबंध के कारण किसी भी रूसी नागरिक या कंपनी का अपना संपत्ति यूरोप में रख पाना अब और कठिन हो जाएगा। साथ ही यूरोपियन यूनियन ने किसी भी रूसी रईस नागरिक को फाइनेंशियल एडवाइजरी देने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। इससे रूस को और मुसीबत का सामना करना पड़ेगा।

यूरोपियन यूनियन (EU) ने क्या कहा?

रूस पर क्रिप्टो करेंसी को लेकर प्रतिबंध लगाते हुए यूरोपियन यूनियन ने अपने स्टेटमेंट में कहा कि यूरोपियन यूनियन में उपलब्ध क्रिप्टो एक्सचेंज ऑफर पहले ही प्रतिबंधित करने की जरूरत थी जिसके तहत जाने पहचाने लोगों को ट्रांजैक्शन की अनुमति नहीं देना शामिल है। यूरोपियन यूनियन ने अपने आधिकारिक स्टेटमेंट में कहा कि "रूस को अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टो सर्विसेज देने पर रोक से इस आशंका को दूर किया जा सकेगा। साथ ही रूस के ऐसे लोगों को सलाह नहीं देने से उनके लिए यूरोपियन यूनियन संघ के देशों में अपनी संपत्ति रखना भी मुश्किल हो जाएगा"

बता दें यूरोपियन यूनियन संघ ने पहले ही बहुत से रूसी रईसों का संपत्ति अपने देश में जप्त कर लिया है। मगर यह आशंका थी कि क्रिप्टो करेंसी का इस्तेमाल करके रूसी रईस इस प्रतिबंध से बच सकते हैं। इसी कारण से यूरोपियन यूनियन संघ ने रूस पर क्रिप्टो एक्सचेंज का भी प्रतिबंध लगा दिया है।

यूरोपियन यूनियन में ने दी थी चेतावनी

यूरोपियन यूनियन संघ ने हाल ही में क्रिप्टो करेंसी इन्वेस्टमेंट, बैंकिंग, इंश्योरेंस और सिक्योरिटीज में निवेश करने वाले लोगों को एक चेतावनी दी थी। यूरोपियन यूनियन ने कहा था कि इन क्षेत्रों में निवेश करने वाले लोगों को अपना रकम गवाना पड़ सकता है। यूरोपियन यूनियन ने यह चेतावनी इसलिए दी थी क्योंकि वहां के कानून में इन क्षेत्रों में निवेश करने के बाद नुकसान होने पर किसी भी तरह के मुआवजे का प्रावधान नहीं है।

यूरोपियन यूनियन का रूस पर प्रतिबंध

रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला किए जाने के बाद से ही अमेरिका के साथ यूरोपियन यूनियन के देशों ने भी रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगाकर शिकंजा कसना शुरू कर दिया था। प्रतिबंधों के इसी सिलसिले में यूरोपियन यूनियन ने रूस पर क्रिप्टो वॉलेट से डिपाजिट पर भी रोक लगा दिया है। साथ ही यूरोपियन यूनियन ने रूस के चार प्रमुख बैंकों के साथ किसी भी तरह के ट्रांजैक्शन पर प्रतिबंध लगा दिया है। रूसी बैंकों पर लगाए गए इस प्रतिबंध के कारण यह बैंक अब यूरोपियन यूनियन से जुड़े मार्केट से पूरी तरह से अलग हो गए हैं। साथ ही यूरोपियन यूनियन अब इन बैंकों की संपत्ति भी अपने देश में जप्त कर रही है।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story