×

दुनिया के ये 5 अजीबो-गरीब कानून, कबूतरों को खिलाया दाना तो हो जाएगी जेल, इस सजा को भी जान लें आप

Weird Laws In World: दुनिया में कई देश हैं और हर देश का अपना-अपना कानून भी है। कई देशों में कुछ ऐसे अजीबोगरीब कानून बने हुए हैं, जिनके बारे में जानकर हैरान रह जाएंगे।

Jugul Kishor
Published on: 8 Jan 2023 11:57 AM GMT
Weird Laws In World
X

Weird Laws In World (Image: Newstrack)

Weird Laws In World: दुनिया विभिन्न संस्कृतियों और परंपराओं से भरी हुई है। प्रत्येक देश के अपने नियम और रीति-रिवाज हैं, लेकिन समाज को सुचारू रूप से चलाने के लिए नियम और कानून ही एकमात्र साधन हैं। हालाँकि, कोई भी देश अपनी इच्छा के अनुसार किसी भी तरह का कानून बना सकता है। प्रत्येक देश बनाए गए नियमों का पालन भी सख्ती के साथ करवाते हैं, जो इनका उलंघन करता है उसे सजा दी जाती है। कई देशों के कानून सुनने में सही लगते हैं लेकिन कुछ देशों के कानून ऐसे भी हैं जिन्हे सुनकर अजीब लगता है। कुछ चीजे भारत में करना सामान्य बात है लेकिन बाहर के देशों में दंडनीय अपराध है। आज इस रिपोर्ट में दुनिया भर के कुछ अजीबोगरीब कानून के बारे में जानेंगे।

1. सिंगापुर में च्यूइंगम चबाना अवैध

1992 से सिंगापुर में च्युइंगम की बिक्री, रखने और उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। हां, यह सही है कि सिंगापुर में च्यूइंगम अवैध है जिसके लिए दो साल तक जेल का प्रावधान है। हालांकि 2004 में बैन में कुछ संशोधन किए गए और तब से डॉक्टर या फार्मासिस्ट से आप डेंटल, थेरोपेटिक और निकोटिन च्युइंगम खरीद सकते हैं।



2. बुद्ध के साथ सेल्फी लेने पर प्रतिबंध

श्रीलंका में बुद्ध के साथ सेल्फी लेना मना है और इसके पीछे तर्क ये दिया जाता है कि जब आप बुद्ध के साथ एक सेल्फी लेते हैं, तो आप उनकी तरफ पीठ कर रहे होते हैं। यह अनादर का संकेत माना जाता है। श्रीलंका में बुद्ध पर उंगली उठाना भी अपमानजनक माना जाता है।



3. टॉयलेट में फ्लश करना गैरकानूनी

स्विट्जरलैंड में 10 बजे रात के बाद टॉयलेट में फ्लश करना गैरकानूनी है। इसके पीछे सरकार की यह सोच है कि इससे ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है। इस कानून के चलते लोगों की स्थिति कभी-कभी विचित्र हो जाती है।



4. जापान में विक्स का इस्तेमाल करना बैन

जापान में विक्स का इस्तेमाल करने पर बैन है। जापान में ऐसा माना जाता है कि एलर्जी की दवाएं या जिनमें पसूडोएफैड्रीने मौजूद है, उनका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। उन्हे देश में नहीं लाया जाना चाहिए।



5. सैन फ्रांसिस्को में कबूतर को दाना खिलाना गैरकानूनी

सैन फ्रांसिस्को की सड़कों पर कबूतरों को खाना खिलाना गैरकानूनी है। ये शहर पक्षियों को बीमारी फैलाने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए जिम्मेदार ठहरता है। अगर आप शहर में कबूतरों को खाना खिलाते हुए पकड़े जाते हैं तो आपको भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है, इसके अलावा सजा का भी प्रावधान है।



Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story