×

यहां सिर्फ 12 रुपए में मिल रहा शानदार घर, जानिए इसके बारे में

Croatia में एक डॉलर से भी सस्ता घर बिक रहा है। प्रशासन भी इन घरों को बेचने में मद कर रहा है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shreya
Published on: 12 Jun 2021 12:39 PM GMT
यहां सिर्फ 12 रुपए में मिल रहा शानदार घर, जानिए इसके बारे में
X

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Houses For Less Than A Dollar: हर किसी का सपना होता है कि उसका एक अपना घर हो। मीडिल क्लास (Middle Class Family) लोगों के लिए तो घर खरीदना और भी मुश्किल हो जाता है। पाई पाई जोड़कर लोग अपने सपनों का घर खरीद पाते हैं, लेकिन एक जगह ऐसी भी जहां पर बेहद सस्ते में लोग अपने घरों को बेच रहे हैं। इन घरों को खरीदने के लिए आपके पास केवल चंद रुपये ही होने की जरूरत है।

जी हां, भले ही आपको यह सुनकर हैरानी हो रही हो, लेकिन क्रोएशिया (Croatia) के उत्तरी इलाके के एक शहर लेग्राड (Legrad) में लोग अपने खूबसूरत घर केवल 12 रुपये में ही बेच रहे हैं। या फिर यू कहें कि बेचने पर मजबूर हो गए हैं। दरअसल, ट्रांसपोर्ट कनेक्टिविटी (Transport Connectivity) कम होने की वजह से लोग ऐसा कर रहे हैं। ट्रांसपोर्ट कनेक्टिविटी यहां पर सबसे बड़ी बाधा है, जिसके चलते लोग अपने घरों को छोड़कर जा रहे हैं।

अब तक बिक चुके हैं इतने घर

वहीं, अब प्रशासन ने खुद इन घरों को बेचने का फैसला किया है। लेग्राड के मेयर इवान साबोलिक ने बताया कि हाल ही में एक साथ 19 घर खाली किए गए थे। इन घरों की कीमत एक कुना यानी करीब 12 रुपये लगाई गई है। इनमें से अब तक 17 घरों को बेचा जा चुका है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

क्यों कम हो रही शहर की आबादी

मेयर ने बताया घर खाली करने की वजह को बताते हुए कहा कि जब से यह शहर एक सीमावर्ती शहर बना, तब से यहां पर जनसंख्या लगातार कम होने लगी है। लेग्राड शहर की सीमा हंगरी से जुड़ी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, कोई भी शख्स अगर यहां घर खरीदना चाहता है तो स्थानीय प्रशासन उसकी मदद करेगा। इसके अलावा अगर कोई यहां आकर रहना चाहता है तो फिर उसे कम से कम 15 साल यहां रुकने का एग्रीमेंट करना होगा।

बता दें कि लेग्राड शहर के चारों ओर हरियाली ही हरियाली है। जंगलों के बीच बसा यह शहर काफी फेमस है। पहले यहां पर देश की सबसे ज्यादा जनसंख्या रहा करती थी, लेकिन सीमावर्ती बनने और 100 साल पहले ऑस्ट्रो और हंगरियन साम्राज्य के टूटने के बाद यहां जनसंख्या लगातार कम हो रही है।

इस शहर में अब 2,250 लोग रहते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 70 से 100 साल पहले लेग्राड शहर में आज के मुकाबले दोगुने से ज्यादा लोग रहते थे। लेकिन धीरे धीरे वो यहां से पलायन करते गए और अब जनसंख्या यहां पर काफी कम रह गई है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story