×

एक जमाने में भारतीय मुंशी का घर हुआ करता था प्रिंस हैरी और मेगन का नया घर

Manali Rastogi
Published on: 21 Dec 2018 9:27 AM GMT
एक जमाने में भारतीय मुंशी का घर हुआ करता था प्रिंस हैरी और मेगन का नया घर
X
एक जमाने में भारतीय मुंशी का घर हुआ करता था प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल का नया घर

लंदन: प्रिंस हैरी और उनकी वाइफ मेगन अब जिस नए घर यानि फ्रोगमोर कॉटेज में रह रहे हैं वो पहले महारानी विक्टोरिया के भारतीय विश्वासपात्र और सहयोगी अब्दुल करीम तथा उनके परिवार का घर था। बता दें, महज 24 साल की उम्र में करीम आगरा से लंदन जा बसे थे।

यह भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर में टूटा सर्दी का रिकॉर्ड, पारा 4 डिग्री तक पहुंचा

महारानी विक्टोरिया ने भारत पर शासन के दौरान करीम को फ्रोगमोर कॉटेज तोहफे में दिया था। दरअसल, महारानी विक्टोरिया को साल 1887 में भारत पर राज करते हुए 50 साल पूरे हो गए थे, जिसके उपलक्ष्य में करीम को महारानी ने ये कॉटेज तोहफे में दिए थे।

यह भी पढ़ें: बिहार में सीटों के बंटवारे को लेकर BJP-LJP कर सकती हैं घोषणा

बता दें, अपने भारतीय विश्वासपात्र को महारानी ‘मुंशी’ कहकर बुलाती थीं। ये वही मुंशी थे, जिनसे महारानी विक्टोरिया उर्दू भी सीखती थीं। वहीं, इस मामले में लेखिका शरबनी बसु ने बताया कि जिस कॉटेज में भारतीय मुंशी अब्दुल करीम अपने परिवार के साथ रहते थे, वहां अक्सर महारानी चाय पीने जाती थीं।

यह भी पढ़ें: मिस्र में मिला 4400 साल पुराना मकबरा, दीवारों पर चित्रलिपी और फराओ की मूर्तियां

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story