×

Iran Visa-Free Travel: ईरान ने भारतीयों को वीज़ा-मुक्त यात्रा की इजाजत दी, लेकिन कुछ शर्तें भी हैं

Iran Visa-Free Travel: भारतीय नागरिकों के लिए 4 फरवरी से कुछ शर्तों के अधीन वीज़ा-मुक्त प्रवेश शुरू कर दिया गया है।

Neel Mani Lal
Written By Neel Mani Lal
Published on: 7 Feb 2024 8:36 AM GMT
Iran Visa-Free Travel
X

Iran Visa-Free Travel  (photo: social media )

Iran Visa-Free Travel: अपने देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ईरानी सरकार ने भारतीय पर्यटकों के लिए वीजा-मुक्त नीति की घोषणा की है। नई दिल्ली में ईरानी दूतावास ने भारत, रूस, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, इंडोनेशिया, जापान, सिंगापुर, मलेशिया, ब्राजील और मैक्सिको सहित कई देशों के लिए ईरान के वीजा-फ्री प्रोग्राम की घोषणा की।

भारतीय नागरिकों के लिए 4 फरवरी से कुछ शर्तों के अधीन वीज़ा-मुक्त प्रवेश शुरू कर दिया गया है। जानते हैं कि क्या क्या शर्तें हैं।

- ईरानी घोषणा में कहा गया है कि वीज़ा मुक्त यात्रा सिर्फ पर्यटन उद्देश्यों के लिए इस्लामी गणराज्य ईरान के क्षेत्र में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों पर लागू होती है।

- बिजनेस या शैक्षिक उद्देश्यों के लिए ईरान जाने वाले भारतीयों को संबंधित श्रेणियों के तहत वीजा के लिए आवेदन करना होगा। उनके लिए वीजा फ्री एंट्री नहीं होगी।

- बिना वीज़ा के ईरान में प्रवेश करने वाले लोग अधिकतम 15 दिनों तक रह सकते हैं। साधारण पासपोर्ट रखने वाले व्यक्तियों को हर छह महीने में एक बार बिना वीज़ा के देश में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी, जिसमें अधिकतम 15 दिन का प्रवास होगा। 15 दिन की अवधि को बढ़ाया नहीं जा सकता है।

- वीज़ा फ्री एंट्री विशेष रूप से हवाई सीमा के जरिये देश में प्रवेश करने वाले भारतीय नागरिकों पर लागू होगी। तुर्की, अफगानिस्तान, पाकिस्तान या किसी पड़ोसी देश से होकर भूमि मार्ग से ईरान आने वालों को बिना पूर्व वीजा के प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

ईरान में पर्यटन

ऐतिहासिक रूप से ईरान दुनिया में पर्यटकों का सबसे अधिक स्वागत करने वालों में से नहीं है, खासकर पश्चिमी देशों के पर्यटकों के लिए यहां कुछ नहीं है। हालाँकि, हाल के वर्षों में चीजें बदलने लगी हैं और ईरानी सरकार के आंकड़ों के अनुसार, 2022 में लगभग 4.1 मिलियन पर्यटकों ने देश का दौरा किया। इससे यह भी पता चला कि 2023 के पहले छह महीनों में लगभग 31,000 भारतीयों ने ईरान का दौरा किया था।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story