×

Iran Visa Free: ईरान के लिए भी अब वीज़ा की जरूरत नहीं, भारत समेत इन देशों को दी छूट

Iran Visa Free: कैबिनेट बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए जरघामी ने कहा कि इस फैसले का उद्देश्य पर्यटन आगमन को बढ़ावा देना और दुनिया भर के देशों से अधिक आगंतुकों को आकर्षित करना है।

Neel Mani Lal
Written By Neel Mani Lal
Published on: 16 Dec 2023 4:27 AM GMT
Iran Visa Free Travel
X

Iran Visa Free Travel  (फोटो: सोशल मीडिया )

Iran Visa Free: ईरान की सैर करना अब और आसान हो गया है क्योंकि अब भारतीयों के लिए वीज़ा की जरूरत खत्म कर दी गई है। अब सिर्फ एक फॉर्म भरने से ईरान में एंट्री मिल जाएगी।

ईरान के सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन और हस्तशिल्प मंत्री इज़्ज़तुल्ला ज़रघामी ने कहा है कि ईरानी कैबिनेट ने भारत से आने वाले आगंतुकों के लिए वीज़ा आवश्यकताओं को एकतरफा रद्द करने का निर्णय लिया है। ईरान ने कुल 33 देशों के लिए वीजा आवश्यकताओं को माफ करने का फैसला किया है।

कैबिनेट बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए जरघामी ने कहा कि इस फैसले का उद्देश्य पर्यटन आगमन को बढ़ावा देना और दुनिया भर के देशों से अधिक आगंतुकों को आकर्षित करना है। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयास "ईरानोफोबिया" अभियानों को बेअसर कर सकते हैं।

ये हैं 33 देश जिन्हें ईरान ने दी है छूट

ईरान के नए वीज़ा-छूट कार्यक्रम के लिए स्वीकृत 33 देश हैं : भारत, रूस, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, सऊदी अरब, कतर, कुवैत, लेबनान, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, ट्यूनीशिया, मॉरिटानिया, तंजानिया, जिम्बाब्वे, मॉरीशस, सेशेल्स, इंडोनेशिया, दारुस्सलाम, जापान, सिंगापुर, कंबोडिया, मलेशिया, वियतनाम, ब्राजील, पेरू, क्यूबा, मैक्सिको, वेनेजुएला, बोस्निया और हर्जेगोविना, सर्बिया, क्रोएशिया और बेलारूस।

इससे पहले ईरान के पास तुर्किये, अज़रबैजान गणराज्य, ओमान, चीन, आर्मेनिया, लेबनान और सीरिया के आगंतुकों के लिए वीज़ा छूट कार्यक्रम थे।

44 लाख आगंतुक

नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, चालू ईरानी वर्ष (21 मार्च को शुरू) के पहले आठ महीनों के दौरान ईरान में विदेशी आगमन की संख्या 4.4 मिलियन तक पहुंच गई, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 48.5% की वृद्धि है।

कई देशों की घोषणा

हाल ही में मलेशिया, श्रीलंका और वियतनाम ने भारत के आगंतुकों के लिए वीज़ा आवश्यकताओं को माफ कर दिया है। भारत आउटबाउंड पर्यटन के लिए सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक है, हाल ही में मैकिन्से विश्लेषण के अनुसार 2022 में 13 मिलियन आउटबाउंड भारतीय पर्यटक रहे हैं। आउटबाउंड यानी भारत से बाहर गए पर्यटक।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story