×

Shinzo Abe Died: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे का निधन, PM मोदी ने जताया दुख, भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक

Shinzo Abe Shot Video: जापान के नारा क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Vidushi Mishra
Report Vidushi MishraWritten By aman
Published on: 8 July 2022 9:30 AM GMT (Updated on: 8 July 2022 10:59 AM GMT)
X

 जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (फोटो-सोशल मीडिया)

Shinzo Abe Died : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन हो गया है। शिंजो आबे को आज सुबह दो गोलियां मारी गई थीं। दरअसल, आबे आज जापान के नारा शहर में भाषण दे रहे थे, इसी दौरान उन पर एक हमलावर ने गोलियां चला दी। शिंजो आबे को दो गोलियां लगी थी। हमले के बाद से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। गोली लगने के बाद उनके हार्ट ने काम करना बंद कर दिया था। गोली लगने की वजह से आबे का काफी खून बह गया था।

इस हमले के ठीक बाद शिंजो आबे को एयरलिफ्ट किया गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की। लेकिन सफल नहीं पाए। आख़िरकार उन्होंने दम तोड़ दिया। शिंजो आबे को गोली मारने वाले को शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे हमले के तुरंत ही घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया गया था।

चुनाव प्रचार कर रहे थे आबे

बता दें कि, जापान में इस वारदात को उस अंजाम दिया गया जब पूर्व प्रधानमंत्री आबे नारा शहर में चुनावी प्रचार के दौरान भाषण दे रहे थे। बता दें कि, जापान में रविवार को उच्च सदन का चुनाव होना है। हमलावर द्वारा चलाई गई पहली गोली आबे के सीने को भेदते हुए पार निकल गई जबकि दूसरी उनकी गर्दन में लगी। गोली लगते ही वो वहीं गिर गए। गोली चलने के बाद घटनास्थल पर भगदड़ मच गई।

पीएम मोदी ने जताया दुःख

शिंजो आबे के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा, शिंजो आबे के प्रति हमारे दिल में गहरा सम्मान है। कल एक दिन का रहेगा राष्ट्रीय शोक रहेगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, कि 'मेरे प्रिय मित्र अबे शिंजो पर हुए हमले से बहुत व्यथित हूं। हमारे विचार और प्रार्थनाएं उनके और उनके परिवार तथा जापान के लोगों के साथ हैं। अपनी हाल की जापान यात्रा के दौरान, मुझे श्री आबे से दोबारा मिलने और कई मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर मिला। वह हमेशा की तरह मजाकिया और समझदार थे। मुझे क्या पता था कि यह हमारी आखिरी मुलाकात होगी। उनके परिवार और जापानी लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।

JMSDF का पूर्व सदस्य रहा है शूटर

पुलिस पूछताछ में हत्यारे का बयान सामने आया है। जापान की पुलिस के अनुसार, पूछताछ में हमलावर ने बताया, कि वह शिंजो आबे को मार देना चाहता था। क्योंकि, वह कई मुद्दों पर शिंजो आबे से असंतुष्ट था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर तेत्सुया यमगामी जापान मेरिटाइम सेल्‍फ डिफेंस फोर्स (JMSDF) का पूर्व सदस्य रहा है। बताया जा रहा है कि, हमलावर एक स्‍थानीय विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर (Assistant Professor) के तौर पर भी काम कर चुका है। तेत्‍सुआ द्वारा चलाई गई गोली में से एक आबे की बाईं छाती पर लगी और दूसरी उनकी गर्दन पर लगी है।

पीएम फुमिया किशिदा हुए भावुक, बोले- यह बर्बर हमला

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमले की दुनियाभर में निंदा हो रही है। इस घटना के बारे में बताते हुए जापान के प्रधानमंत्री फुमिया किशिदा भावुक हो गए। अपने संबोधन में उन्होंने इसे बर्बर हमला बताया। जापान के प्रधानमंत्री ने कड़े शब्दों में कहा, कि 'हमलावर को बख्शा नहीं जाएगा।'

जेपी नड्डा ने आबे को बताया दूरदर्शी नेता

शिंजो आबे के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गहरा दुख और संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन से गहरा दुख हुआ। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले। उन्हें हमेशा एक दूरदर्शी के रूप में याद किया जाएगा जिन्होंने जापान की अथक सेवा की और भारत-जापान संबंधों को मजबूत करने की दिशा में काम किया।'

बीमारी के चलते छोड़ दिया था पीएम पद

शिंजो आबे ने प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए ही स्वास्थ्य वजहों से साल 2020 में इस्तीफा दे दिया था। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की वजह से उन्हें काम करने में परेशानी हो रही थी। वह लंबे वक्त से बीमार थे। बता दें कि, शिंजो आबे की लोकप्रियता काफी थी। आबे जापान के सबसे लंबे वक्त तक पीएम रहने वाले नेता रहे हैं।

मोदी-मनमोहन के साथ रिश्ते प्रगाढ़

भारत के साथ शिंजो आबे का रिश्ता बेहद खास था। उनके प्रधानमंत्री रहते भारत-जापान संबंध मजबूत हुए। चाहे नरेंद्र मोदी हों या डॉ मनमोहन सिंह दोनों नेताओं के रिश्ते शिंजो आबे के साथ अच्छे रहे। वप दोनों को अपना दोस्त मानते थे। पिछले साल ही भारत ने शिंजो आबे को पद्म विभूषण से सम्मानित भी किया था।

राजनाथ सिंह ने ऐसे याद किया आबे को

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी शिंजो आबे के निधन पर दुख प्रकट किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'मैं 2019 में अपनी जापान यात्रा के दौरान श्री आबे से मिला। मैंने उन्हें एक प्रेरक नेता के रूप में पाया, जिनके पास एक सुरक्षित और बेहतर दुनिया बनाने की दृष्टि थी। उन्हें उनकी राजनीति के लिए हमेशा याद किया जाएगा। हमारी प्रार्थनाएं और संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।'

कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था

आबे को गोली लगने के बाद से उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। इलाज कर रहे डॉक्टर ने उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की। दरअसल, शिंजो आबे के दिल सहित कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। जिसके बाद ये माना जाने लगा कि आबे के निधन के बाद रविवार को होने वाले जापानी संसद के उच्च सदन का चुनाव टल सकता है।

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (shinzo abe health update) को लेकर बड़ी खबर है। शुक्रवार को जापान के नारा क्षेत्र में आयोजित एक सामूहिक कार्यक्रम के दौरान शिंजो आबे को गोली मार दी गई। इस हमले से कार्यक्रम में भगदड़ मची गई। इस हमले में शिंजो आबे की मौत होने की खबर आ रही है।

नारा क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शिंजो आबे को दो गोलियां उनके पीछे खड़े एक सदिंग्ध शख्स ने मारी थी।

इस बारे में पब्लिक ब्रॉडकास्टर एनएचके और क्योडो समाचार एजेंसी का कहना है कि पूर्व नेता रविवार को होने वाले चुनाव से पहले एक कार्यक्रम में भाषण दे रहे थे, तभी गोलियों की आवाज सुनाई दी।

घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि दो गोली लगने के बाद 67 वर्षीय आबे गिर गए। गोली लगने से उनकी गर्दन से खून बह रहा था।

वहां मौजूद लोगों को ऐसा प्रतीत होता है कि संभवत: बन्दूक से उन्हें पीछे से गोली मारी गई थी। इस बारे में पब्लिक ब्रॉडकास्टर एनएचके ने बताया कि एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है, हालांकि तत्काल कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल गोली चलाने वाले के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।

जानकारी देते हुए बता दें, कि शिंजो आबे जापान के 57वें प्रधानमंत्री और 2012 से लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष के रूप में सेवा करने वाले एक जापानी राजनीतिज्ञ है। इससे पहले शिंजो आबे 2006 से 2007 तक जापान के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। जापान के प्रजा में इनकी खास अहमियत है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story