×

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में रूस को गंवानी पड़ी सीट

सीरिया में अपनी नीतियों के संबंध में युद्ध अपराध के आरोपों का सामना कर रहे रूस को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में अपनी सीट गंवानी पड़ी है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने जिनीवा स्थित संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 14 सदस्यों के चुनाव के लिए शुक्रवार (28 अक्टूबर) को मतदान कराया था।

priyankajoshi
Published on: 29 Oct 2016 1:39 PM GMT
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में रूस को गंवानी पड़ी सीट
X

नई दिल्ली: सीरिया में अपनी नीतियों के संबंध में युद्ध अपराध के आरोपों का सामना कर रहे रूस को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में अपनी सीट गंवानी पड़ी है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने जेनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 14 सदस्यों के चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ था।

193 सदस्यीय महासभा ने मानवाधिकार परिषद के लिए गुप्त मतदान द्वारा 14 राष्ट्रों का शुक्रवार को चुनाव किया था। संयुक्त राष्ट्र की यह संस्था पूरे विश्व में सभी मानव अधिकारों को बढ़ावा देने और उनके संरक्षण के लिए जिम्मेदार है।

ब्राजील, चीन, क्रोएशिया, क्यूबा, मिस्र, हंगरी, इराक, जापान, रवांडा, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, ट्यूनीशिया, ब्रिटेन और अमेरिका को एक जनवरी, 2017 से तीन साल के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद का सदस्य चुना गया है।

भारत 47 सदस्यीय मानवाधिकार निकाय का सदस्य है और उसका कार्यकाल 2017 में खत्म होगा। रूस दोबारा इस निकाय का सदस्य बनना चाहता था और पूर्वी यूरोप ब्लॉक की दो सीटों के लिए उसका मुकाबला हंगरी, क्रोएशिया और बुल्गारिया से था। मतदान में रूस को 112 वोट, क्रोएशिया को 114 वोट और हंगरी को 144 वोट मिले।

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story