×

Russia-Ukraine Crisis: महिलाओं के साथ यौन हिंसा को लेकर संयुक्त राष्ट्र विशेष दूत का बयान, बोलीं- "नहीं दी गई सही जानकारी"

Sexual Violence In Ukraine: रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच महिलाओं और लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न, हिंसा, बलात्कार आदि के कई मामले सामने आए हैं। यूएन ने मामले का संज्ञान लिया है।

Rajat Verma
Published on: 7 Jun 2022 10:17 AM GMT
Russia-Ukraine Crisis: महिलाओं के साथ यौन हिंसा को लेकर संयुक्त राष्ट्र विशेष दूत का बयान, बोलीं- नहीं दी गई सही जानकारी
X

United Nations (फोटो साभार- ट्विटर)

Russia-Ukraine Crisis: रूस और यूक्रेन के बीच बीते करीब साढ़े तीन से जारी युद्ध (Russia And Ukraine War) के चलते हालात बेहद ही अस्थिर बने हुए हैं, ऐसे में महिलाओं के साथ यौन हिंसा (Sexual Violence), बलात्कार (Rape) आदि को लेकर कई मामले सामने आए हैं। इस बाबत अब संयुक्त राष्ट्र (United Nations) ने मामले का संज्ञान लिया है। आमतौर पर हमारे सामने भी युद्ध स्थिति के मध्य महिलाओं और लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न, हिंसा, बलात्कार आदि के कई ऐसे मामले सामने आए हैं। इस बाबत अब संयुक्त राष्ट्र (UN) ने मामले का संज्ञान लिया है।

संयुक्त राष्ट्र की विशेष दूत प्रमिला पैटन (Pramila Patten) ने यूक्रेन के हालातों का जायजा लेते हुए संयुक्त राष्ट्र (UN) और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (United Nations Security Council) के समक्ष प्रस्तुत अपनी रिपोर्ट में यह खुलासा किया है कि यूक्रेन में महिलाओं और लड़कियों के साथ यौन हिंसा की कई घटनाएं सामने आई हैं लेकिन बावजूद इसके संयुक्त राष्ट्र से मामले की सही और विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गयी है। इसी के साथ प्रमिला पैटन ने यह भी कहा कि यूक्रेन में बच्चों और महिलाओं की वास्तविक स्थिति संयुक्त राष्ट्र की पॉलिसी और प्रस्ताव से बेहद अलग और बदतर है।

संयुक्त राष्ट्र में उठाए गए ये मुद्दे

संयुक्त राष्ट्र में रूसी लोगों द्वारा यूक्रेन में महिलाओं और लड़कियों पर किए गए यौन उत्पीड़न, हिंसा, बलात्कार आदि के मामले को बेहद ही संवेदशीलता के साथ पेश करते हुए इसकी निंदा की। इसी के साथ ही संयुक्त राष्ट्र में रूस द्वारा अन्य यूक्रेन नागरिकों को मारने, उन्हें विस्थापन के लिए मजबूर करने, घर छोड़ने आदि मुद्दों को विशेष दूत द्वारा उठाया गया।

एक ओर संयुक्त राष्ट्र ने रूस पर बेहद ही संगीन आरोप लगाए हैं। वहीं दूसरी ओर संयुक्त राष्ट्र में रूसी राजदूत ने अपने मौके पर बोलते हुए उनपर लगे सभी आरोपों को झूठ और निराधार बताया है। रूसी राजदूत वसीली नेबेंजिया ने अपने वक्तव्य में अभी आरोपों को खारिज करते हुए रूस और रूसी सेना पर लगाए गए सभी आरोपों को गलत बताया है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story